फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Omprakash Chautala said – Congress sent him to jail under conspiracy

Haryana: ओमप्रकाश चौटाला बोले- कांग्रेस ने षड्यंत्र के तहत जेल भिजवाया, जिनको नौकरी मिली, उनकी तरक्की हुई

Fri, 28 Apr 2023 06:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 06:08 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनको नौकरी मिली, उनकी तरक्की हुई जबकि नौकरी दिलवाने वाले को जेल मिली है। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल के दिखाए रास्ते पर चलकर प्रदेश का दूषित वातावरण सुधारेंगे। जो हमें छोड़कर गए थे, अब जुड़ना चाहते हैं।

विज्ञापन
Omprakash Chautala said – Congress sent him to jail under conspiracy
इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि 2005 में हमारी सरकार चली गई थी और कांग्रेस ने एक षड्यंत्र के तहत उन्हें जेल भिजवा दिया था। जिनको नौकरी मिली, उनकी तरक्की हो गई और नौकरी देने वाले मुखिया को सजा हो गई। वह हमेशा चौधरी देवीलाल के दिखाए गए रास्ते पर चलकर दूषित वातावरण को सुधारने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग हमें छोड़कर गए थे, वह हमसे जुड़ना चाह रहे हैं, हमारी किसी से व्यक्तिगत विरोध नहीं है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला शुक्रवार को जाट धर्मशाला में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत में सभी देशवासी मिलकर रहते थे, लेकिन कुछ स्वार्थी लोगों की सरकार ने देश को बांटने का काम किया है।
विज्ञापन


यह लोग पैसे के लोभी हैं और देश को लूटने में विश्वास रखते हैं। हमारा देश कृषि प्रधान है और किसान खुशहाल होगा तो देश भी मालामाल होगा, लेकिन देश के किसानों की हालत बहुत खराब है। देश पर 350 लाख करोड़ का कर्जा है, स्कूल में अध्यापक नहीं हैं और अस्पताल में दवाई व डॉक्टर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगारी व महंगाई आसमान को छू रही है। आज हम जो फसल पैदा करते हैं, उसको कोई खरीदता नहीं है, लेकिन इससे फसल से कोई वस्तु बनाकर जैसे दालें व चीनी बनाकर बहुत महंगी बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग हमें छोड़ कर गए थे वो आज फिर हमसे जुड़ना चाह रहे हैं।

उनका किसी से व्यक्तिगत विरोध नहीं है पर आज हम सब को मिलकर देवीलाल के सपनों को साकार करना है और लुटेरों को सरकार से अलग करना है। आने वाले चुनाव में इनेलो सरकार बनेगी और फिर से आपको पहले की तरह ही सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू, विजेंद्र रेढू, वेद सिंह मुंडे, नरेंद्र नाथ शर्मा, बलवान पेगां, अंग्रेज सिंह, बलराज नगूरां, सुमित्रा देवी भी मौजूद रहे।


हवाई जहाज का तेल सस्ता, डीजल महंगा
उन्होंने कहा कि आज हवाई जहाज का तेल बहुत सस्ता हो गया है। क्योंकि इसको पूंजीपति लोग प्रयोग करते हैं, लेकिन डीजल बहुत महंगा है, क्योंकि इसको आमजन प्रयोग करता है। देवीलाल ने वृद्ध सम्मान पेंशन लागू की थी लेकिन इस सरकार ने उसको भी काटने का काम किया है। विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगी है। देश के लोग बहुत दुखी हैं और केवल इनेलो पार्टी ही संघर्ष करते वातावरण को ठीक कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed