{"_id":"651867a76eaf837f3103f644","slug":"old-transformers-and-dilapidated-wires-will-be-replaced-uninterrupted-electricity-will-be-available-jind-news-c-199-1-sroh1006-6445-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बदले जाएंगे पुराने ट्रांसफार्मर और जर्जर तार, मिलेगी निर्बाध बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बदले जाएंगे पुराने ट्रांसफार्मर और जर्जर तार, मिलेगी निर्बाध बिजली
Sat, 30 Sep 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। शहर के सेक्टरों, कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर हो चुके कुल 122 किलोमीटर लंबे बिजली के तार, पुराने ट्रांसफार्मर और खंभे बदले जाएंगे। इसको लेकर बिजली निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद शहरवासियों को लो वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिलेगी और निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी।
जिले के कई क्षेत्रों में लगे 15 फीडरों के तार जर्जर हो चुके हैं। आंधी और बारिश के दौरान जर्जर तार और खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है जिसे बहाल करने में एक से दो दिन लग जाते हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। पुराने तार लोड झेलने की स्थिति में नहीं हैं। इसको देखते हुए इन्हें बदलने की योजना तैयार की गई है। गर्मी के सीजन में बिजली खपत बढ़कर एक करोड़ यूनिट से पार हो जाती है। उस समय ट्रांसफार्मर भी जवाब दे जाते हैं। ऐसे में जर्जर हो चुके तार भी ओवरलोड झेल नहीं पाते और टूटकर गिर जाते हैं। दरअसल कई जगहों पर लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मरों के फ्यूज और कंडक्टर उड़ रहे हैं। इनके कारण फीडर ब्रेकडाउन हो रहे हैं। पुराने तारों के कारण लाइनों में फाल्ट जाते हैं और बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। सेक्टर सात, आठ, गोहाना रोड, सफीदों रोड सहित कई गांवों में जर्जर तारों व ट्रांसफार्मर को बदलने का काम होगा। निगम विशेष अभियान चलाकर जर्जर तारों और ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य करेगा। जिन जगहों पर लोड के मुताबिक ट्रांसफार्मर नहीं लगे हैं, वहां पर लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। जिन लाइनों पर पुराने तार हैं वहां पर नए तारों को निगम बदलने का काम करेगा।
बॉक्स
जल्द शुरू होगा तार बदलने का काम
शहर के लोगों को कटों से निजात दिलाने के लिए बिजली निगम जल्द ही तार, पुराने ट्रांसफार्मर और खंभों को बदलने का कार्य शुरू करेगा। यह कार्य एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। वहीं लोड वाले फीडरों को बांटा जा रहा है ताकि बारी-बारी से बिजली आपूर्ति हो सके। बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए लगभग 122 किलोमीटर जर्जर तारों की जगह नए तार लगाए जाएंगे। ये तार 80 एमएम के होंगे। वहीं पुराने हो चुके 80 ट्रांसफार्मर को भी बदला जाएगा। तार और ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बिजली निगम ने बाकायदा सर्वे किया था। बदले जाने वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता 63 से 100 केवीए तक की होगी।
विज्ञापन
वर्जन
उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली देने के लिए निगम शहर में जर्जर तार, पुराने ट्रांसफार्मर और खंभों को बदलेगा। निगम शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 122 किलोमीटर एरिया में तार बदला जाएगा। यह कार्य होने के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई मिलेगी।-प्रमोद कुमार, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम जींद