{"_id":"6581e726eaf1a475b5021364","slug":"officials-should-immediately-solve-the-problems-in-the-industrial-sector-adc-jind-news-c-199-1-sroh1007-10444-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक क्षेत्र में समस्याओं का तुरंत समाधान करें अधिकारी : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक क्षेत्र में समस्याओं का तुरंत समाधान करें अधिकारी : एडीसी
Wed, 20 Dec 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
जींद। एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने मंगलवार को एचएसआईडीसी विभाग की 42वीं जिला स्तरीय कलीयरेंस एवं कष्ट निवारण समिति से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। एडीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं सड़क, सफाई, सीवरेज आदि को शीघ्रता से ठीक करवाया जाए। उनके पास आए आवेदनों पर तुंरत कार्रवाई करे ताकि औद्योगिक क्षेत्र का जिले में अधिकाधिक विकास हो सके।
डॉ. हरीश वशिष्ठ ने कहा कि काफी समस्याएं ऐसी हैं, जिनका समाधान स्थानीय स्तर पर हो सकता है। इन समस्याओं का तुरंत समाधान करें। जिन समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं हो सकता, उनकी सूची बनाकर मुख्यालय को भेजें व समाधान करवाने का प्रयास करें। बैठक में कैनरा बैंक की रीजनल अधिकारी सुनीता ने बैंक द्वारा औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ाने के लिए दी जाने वाली ऋण एवं सुविधा के बारे में जानकारी दी। बैंक औद्योगिक क्षेत्र में अस्पताल, नर्सिंग, पैथोलोजी लैब, फिजियोथैरेपी सेंटर के लिए अधिकतम पांच करोड़ का ऋण देता है। इससे पहले एडीसी ने औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया और वहां सुविधाओं एवं समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने लेदर केमिकल, अंकुर स्टील इंडस्ट्री समेत आसपास के क्षेत्र का मुआयना किया और वहां पर फैली गंदगी को देखकर एसडीओ को तुरंत प्रभाव से उसे साफ करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान ई-रिक्शा, स्कूली बैंच बनाने वाली कंपनी का निरीक्षण किया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में 24 घंटे एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी एवं बिजली कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। बैठक में एचसीएस कुमारी अदिति, सुमित कुमार, बलराम, कर्मजीत सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अमित कुुमार, एसएसआईडीसी के दरियाव सिंह, सुमनवती, कार्यकारी अभियंता हेमंत कुमार भी मौजूद रहे।