फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Officials Must Take Complaints Seriously

Jind News: शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी

Fri, 05 Jun 2026 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Officials Must Take Complaints Seriously
04जेएनडी33-समाधान ​शिविर में ​शिकायत सुनते हुए डीसी डॉ. वैशाली शर्मा। स्रोत प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं। गांव बरसाना निवासी अजय ने अपने खेत में ट्यूबवेल कनेक्शन लगाने में आ रही समस्या से अवगत कराया। गांव खांडा के एक शिकायतकर्ता ने निजी विद्यालय की ओर से उसके बेटे को एसएलसी जारी न किए जाने की शिकायत रखी।
गांव बदौड़ी निवासी बलजीत ने दिव्यांग पेंशन पुनः शुरू करवाने की मांग रखी। वहीं गांव कालवा निवासी उमेद ने खेत में बिजली कनेक्शन से जुड़ी समस्या रखी और गांव लखमीरवाला निवासी अनिल ने खेत में ढीले बिजली तारों और बिजली मीटर राशि के रिफंड संबंधी शिकायत प्रस्तुत की।
विज्ञापन

डीसी ने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। जहां भी बिजली की तारें ढीली हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए ताकि आमजन को सुरक्षित और निर्बाध बिजली सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मौके पर एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी अनिल दून व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed