फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Officers will survey the fields at the time of wheat harvesting: JP Dalal

गेहूं की कटाई के समय खेतों में जाकर सर्वे करेंगे अधिकारी : जेपी दलाल

Sun, 02 Apr 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 02 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Officers will survey the fields at the time of wheat harvesting: JP Dalal
02जेएनडी35 : किसानों को संबोधित करते कृषि जेपी दलाल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। गेहूं कटाई के समय कृषि अधिकारी खेतों में जाकर सर्वे करेंगे। इससे नुकसान का सही आंकलन होगा। जिन किसानों की बेमौसम बारिश से फसलें खराब हुई हैं, उनको हर हाल में मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए स्पेशल गिरदावरी के आदेश दिए हैं। ये बातें प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने रविवार की देर शाम ईंटल खुर्द व राजपुरा भैण गांव में खराब हुई फसलों का जायजा लेने के बाद कही।

उन्होंने यहां किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि बेमौसम बारिश से फसलों में काफी नुकसान हुआ है। इसपर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्पेशल गिरदावरी के आदेश दिए हुए हैं। अधिकारी खेतों में जाकर गेहूं की कटाई से पहले सर्वे करवाएंगे और नुकसान की रिपोर्ट भेजेंगे। उसके बाद मई तक किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। जिन किसानों ने बीमा नहीं करवाया हुआ, उनकी फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा प्रदेश सरकार देगी। गैर बीमित फसलों में हुए नुकसान की शिकायत किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करवाएं। जिन किसानों ने पोर्टल पर शिकायत दर्ज नहीं कराई है, उनकी फसलों का भी सर्वे सरकार करवाएगी। फसलों में नुकसान की अधिकारियों द्वारा पहली रिपोर्ट सरकार को भेजी जा चुकी है। संकट की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ है। जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं, उनको हर हाल में मुआवजा दिया जाएगा। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप लोहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed