{"_id":"6a947c1f02048de94b0109e7","slug":"officers-unanimously-elected-for-three-posts-in-the-bar-elections-jind-news-c-199-1-jnd1012-159346-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बार चुनाव में तीन पदों पर सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बार चुनाव में तीन पदों पर सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों। बार एसोसिएशन सफीदों के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। 11 सितंबर को होने वाले चुनाव से पहले तीन पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन कर लिया गया है। उप प्रधान, सचिव और जॉइंट सचिव पद के लिए एक-एक आवेदन आने के कारण इन पदों पर चुनाव नहीं होगा।
वहीं प्रधान और महिला उप प्रधान पद के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके लिए 11 सितंबर को मतदान होगा। चुनाव अधिकारी हरवीर सहरावत ने बताया कि उप प्रधान पद के लिए सोहन उर्फ सोनू बुटानी, सचिव पद के लिए बलविंदर बैरागी और जॉइंट सचिव पद के लिए मुस्कान ने आवेदन किया था। प्रत्येक पद पर एक ही आवेदन आने के कारण तीनों को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है।
प्रधान पद के लिए हरीश वशिष्ठ और पुरुषोत्तम राणा ने नामांकन किया है। वहीं महिला उप प्रधान पद के लिए शालिनी गुप्ता और अन्नु सैनी चुनाव मैदान में हैं। इन दोनों पदों के लिए 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के पिछले चुनाव में सोहन उर्फ सोनू बुटानी और बलविंदर बैरागी को हार का सामना करना पड़ा था। बलविंदर बैरागी 15 वोट से चुनाव हारे थे। वहीं प्रधान पद के लिए हुए पिछले चुनाव में पुरुषोत्तम राणा को कुणाल अग्रवाल ने 25 वोट से हराया था। इस बार पुरुषोत्तम राणा दोबारा प्रधान पद के लिए मैदान में हैं।