फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Officers should solve the problems of the common people on priority: SDM

आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निवारण करें अधिकारी : एसडीएम

Sat, 15 Jun 2024 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Officers should solve the problems of the common people on priority: SDM
14जेएनडी28: समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते हुए एसडीएम अजय कुमार। स्रोत प्रशासन
जुलाना। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार एसडीएम अजय कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में समाधान शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। एसडीएम के समक्ष 10 समस्याएं आई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम अजय कुमार द्वारा लगाए गए समाधान शिविर में नागरिकों ने परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, बुढापा पेंशन, पारिवारिक विवाद, राजस्व, जमीन पैमाईश, लाल डोरा भूमि, बिजली और पेयजल इत्यादि से संबंधित समस्याएं रखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को सरकार की योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करें और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि ये शिविर समस्याओं के समाधान में काफी कारगर साबित हो रहे हैं। शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी एक स्थान पर ही मौजूद रहते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग तालमेल बनाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि सरकार की यह नई पहल लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान करने में कारगर साबित हो रही है। प्रशासन प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने व आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। विशेष समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने प्रत्येक कार्य दिवस में समाधान शिविर का आयोजन करके लोगों की समस्याओं को दूर करने का उद्देश्य रखा है। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed