{"_id":"6633f528fdb87fd154017bc6","slug":"officers-should-provide-basic-facilities-in-anganwadi-adc-jind-news-c-199-1-jnd1001-116533-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं अधिकारी : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं अधिकारी : एडीसी
Fri, 03 May 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 03 May 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी19: बैठक में भाग लेती हुए सुपरवाइजर व संबंधित विभागों के अधिकारी। संवाद
जींद। एडीसी डाॅ. हरीश वशिष्ठ ने कहा कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, पीने का पानी, साफ-सफाई, शौचालय आदि बनवाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें, ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चे व महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। एडीसी वीरवार को डीआरडीए हॉल में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ तालमेल कर कार्य करें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सुविधा अनुसार सभी प्राइमरी स्कूलों में प्ले स्कूलों के लिए एक कमरा उपलब्ध करवाएं। जिसमें प्ले स्कूल में आने वाले बच्चों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए खादय सामग्री पहुंचाने वाले संबंधित अधिकारियों, ठेकेदारों को निर्देश दिए कि वे समयबद्ध तरीके से सामान उपलब्ध करवाएं। ताकि सभी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को समय पर पोषक आहार उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस भी आंगनबाड़ी केंद्र में किसी भी प्रकार की समस्या है उसको तुरंत अवगत करवाएं, ताकि उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा सके। इस अवसर पर सभी सुपरवाइजर एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।