{"_id":"665b7c963857d99c010a56c4","slug":"objectionable-photo-video-of-teenager-goes-viral-youth-named-jind-news-c-199-1-sroh1009-117851-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किशोरी का आपत्तिजनक फोटो वीडियो वायरल, युवक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किशोरी का आपत्तिजनक फोटो वीडियो वायरल, युवक नामजद
Sun, 02 Jun 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने व छेड़छाड़ करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने रोहतक के फरमाना गांव निवासी रवि के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
नाबालिग के साथ गोहाना में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के पास छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर सोनीपत महिला थाना में भेज दी है। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी गोहाना के एक स्कूल में पढ़ती है। सितंबर 2023 में जब वह पढ़ने के लिए गी थी तो रोहतक जिले के महम क्षेत्र के फरमाना निवासी रवि ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की और उसका आपत्तिजनक फोटो खींचने के साथ वीडियो भी बना लिया। बाद में उसने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वारदात सोनीपत जिले में होने के कारण महिला थाना पुलिस ने रवि के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर सोनीपत महिला थाना में भेज दी है।