{"_id":"6632bc0728672891560216c4","slug":"oath-administered-regarding-voting-in-government-college-jind-news-c-199-1-jnd1001-116459-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राजकीय महाविद्यालय में मतदान को लेकर दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राजकीय महाविद्यालय में मतदान को लेकर दिलाई शपथ
Thu, 02 May 2024 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 02 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को एडीसी डाॅ. हरीश वशिष्ठ तथा प्राचार्य डाॅ. सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मानव श्रृंखला बनाई और मतदाता शपथ का आयोजन किया गया। इसके तहत कॉलेज के सभी टीचिंग, नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्यों, छात्रों ने 25 मई को मतदान करने और अपने परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ग्रहण की।
एडीसी डाॅ. हरीश वशिष्ठ ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी को 25 मई को मतदान करने जाना है और समझदारी से अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। प्राचार्य डाॅ. सत्यवान मलिक ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है और इसमें हमें बढ़चढ़ कर भाग लेना है। शपथ के बाद वोटर सेल्फी पॉइंट पर सभी ने फोटो ली और मतदान के प्रति अपने प्रतिबद्धता को दोहराया।