फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nutrition tracker app will make the work of Anganwadi workers easier

Jind News: पोषण ट्रैकर एप आसान करेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का काम

Thu, 01 Feb 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 01 Feb 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nutrition tracker app will make the work of Anganwadi workers easier
आंगनबाड़ी वर्कर को वीसी के माध्यम से पोषण ट्रैकर ऐप के उपयोग को लेकर प्रशिक्षण दिया
जींद। आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार व इस कार्य को आसान बनाने के लिए पोषण ट्रैकर एप के उपयोग को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में वीसी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। पोषण ट्रैकर एप के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण से यह काम अधिक आसान होगा। इससे वह इस कार्य को कम समय में कर सकेंगी। अब तक यह कार्य पहले दस्तावेजों में होता था। इसके बाद इसको एप पर अपलोड किया जाता था। अधिकतर वर्कर को इस कार्य की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी सुलोचना कुंडू ने बताया कि आईसीडीएस से संबंधित सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्य को प्रभावी बनाने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रैकर नाम के इस एप के उपयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों का मूल्यांकन व निगरानी करना आसान हो गया है। वीसी में बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार विकसित, पोषण ट्रैकर एप आंगनबाड़ी केंद्र, कार्यकर्ता के वास्तविक समय की निगरानी को सक्षम बनाता है। यह सरकारी एप गर्भवती, स्तनपान कराने वाली माताओं, बच्चों, किशोर, लड़कियों और किशोर लड़कों के लिए, आंगनबाड़ी केंद्रों, आंगनबाड़ी कार्यकताओं और संपूर्ण लाभार्थी प्रबंधन की गतिविधियों का दृश्य प्रदान करता है। सेविकाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलाए जा रहे पोषण कार्यक्रम के लाभार्थियों से संबंधित जानकारी को पोषण ट्रैकर एप पर अपलोड करने का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान आईसीडीएस के प्रशिक्षक ने आईसीडीएस ने सेविकाओं को मिले मोबाइल पर पोषण कार्यक्रम लॉगिन कर विस्तार से जानकारी, गर्भवती महिलाएं, छह माह से ऊपर के बच्चों, तीन से छह आयु वर्ष के बच्चों तथा किशोरियों आदि के लिए संचालित पोषण कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों के विवरण को एप पर ऑनलाइन करने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed