रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
04जेएनडी07: करनाल में मनीषा बरसाना को सम्मानित करते हुए। स्रोत स्वयं
Link Copied
जींद। एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय स्तर के करनाल में आयोजित अवाॅर्ड समारोह में जींद के नागरिक अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर मनीषा बरसाना को राष्ट्रीय प्राइड वुमन अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। उनको यह पुरस्कार नागरिक अस्पताल में अपनी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा व जरूरतमंदों को शिक्षा के लिए सामग्री भेंट करने, लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए जागरूक करने व कोरोनो के दौरान और बाद में लोगों की सेवा करने के लिए दिया गया।
विज्ञापन
मनीषा बरसाना नौकरी के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेती है। इसके चलते उनको जिला ही नहीं प्रदेश स्तर पर दो दर्जन से ज्यादा समाजिक संस्थाएं अनेक प्रकार की उलब्धियों से सम्मानित कर चुकी हैं। इसके अलावा जींद में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 26 जनवरी को बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया था। इसके बाद डीसी ने 15 अगस्त को मनीषा को उनके समाजहित के कार्यों को देखते हुए सम्मानित किया। इसके अलावा कोविड के समय भी जींद के विधायक ने उनको सम्मानित किया था। उन्होंने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति या संस्था इस तरह के कार्यों को सम्मान देती है तो सोशल वर्कर का उत्साह कई गुणा बढ़ जाता है। उसे इस बात का गर्व भी महसूस होता है। इसके साथ साथ आप बहुत से लोगों के लिए एक प्रेरणा का काम भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।