फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now you can take admission in ITI till 27 June

Jind News: अब 27 जून तक आईटीआई में ले सकते हैं दाखिले

Sat, 21 Jun 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Now you can take admission in ITI till 27 June
20जेएनडी08-कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में दाखिले से संबंधित जानकारी लेते हुए विद्यार्थी। स्रो
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले को लेकर ऑनलाइन आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब इच्छुक विद्यार्थी 27 जून तक दाखिले ले सकते हैं। अभी तक हुए आवेदनों में जींद की कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई प्रदेश में चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन

इस बार इलेक्ट्रीशियन ट्रेड छात्रों की पहली पसंद बनी हुई। वहीं दूसरे नंबर पर कंप्यूटर ऑपरेटर (कोपा), वायरमैन, फिटर और आरएसी ट्रेड में विद्यार्थी ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में 39554, कोपा में 21610 और वायरमैन ट्रेड में 10590, फीटर ट्रेड में 10263 और आरएसी ट्रेड में 5082 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। 41087 लड़के और 8063 लड़कियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेभर की 25 राजकीय और निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में 5484 सीटें हैं। इनमें नौ राजकीय आईटीआई में 2928 और 16 निजी आईटीआई में 2556 सीटें शामिल हैं। कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई के प्राचार्य नरेश कुमार ने कहा कि आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 27 जून तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदनों में जींद आईटीआई प्रदेश में चौथे स्थान पर
पहले स्थान पर हिसार की राजकीय आईटीआई है, जिसमें 6718 आवेदन, उसके बाद कैथल की राजकीय आईटीआई 6060 आवेदनों के साथ दूसरे नंबर पर, यमुनानगर की राजकीय आईटीआई 6040 आवेदन के साथ तीसरे नंबर पर और जींद की राजकीय आईटीआई 5700 आवेदनों के साथ चौथे नंबर पर है। वहीं भिवानी की राजकीय आईटीआई 5082 आवेदनों के साथ पांचवें नंबर पर है।

अतिरिक्त वेटेज के चलते भी ले रहे छात्र दाखिला

इस बार आईटीआई में दाखिले के लिए छात्र इसलिए भी आवेदन कर रहे हैं कि अग्निवीर योजना में जहां आईटीआई पास युवाओं को पांच नंबर की अतिरिक्त वेटेज दी जा रही है। इसके अलावा सेना, रेलवे में समय-समय पर भर्तियां निकाली जाती हैं, जिनमें आईटीआई कोर्स को तवज्जो दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed