फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now you can register the name of a 15 year old child in the birth certificate till 31 December

Jind News: अब जन्म प्रमाण पत्र में 31 दिसंबर तक 15 वर्ष के बच्चे का नाम करवा सकते हैं दर्ज

Thu, 28 Nov 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 28 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Now you can register the name of a 15 year old child in the birth certificate till 31 December
जींद। उन अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है जो अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र में नाम दर्ज नहीं करवा सके थे। बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम दर्ज करवाने को लेकर अभिभावकों को अब तक चक्कर काटने पड़ रहे थे। इसके लिए नगर परिषद कार्यालय तो कभी नागरिक अस्पताल के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा में भटकना पड़ रहा था।
विज्ञापन

जन्म प्रमाण पत्र रिकार्ड में नाम दर्ज न होने पर अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अभिभावक अब 15 वर्ष से ऊपर के बच्चों का नाम 31 दिसंबर तक दर्ज करवा सकते हैं। समस्या यहां आ रही है कि बच्चे के जन्म पर अभिभावक अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र रिकार्ड तो बनवा लेते हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र में नाम दर्ज ही करवाने से वंचित रह जाते हैं। इससे बच्चों को स्कूल एडमिशन से लेकर अन्य सभी कामों में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नागरिक अस्पताल की बात की जाए तो यहां जन्म प्रमाण पत्र विंग में प्रतिदिन इसी तरह की समस्या को लेकर अभिभावक पहुंचते हैं। इसी तरह नगर परिषद कार्यालय में भी अपने बच्चे का नाम रिकार्ड में दर्ज करवाने को लेकर अभिभावक पहुचंते हैं, लेकिन नाम दर्ज करवाने की गाइडलाइन न होने के चलते उन्हें मायूस होकर वापस लोटना पड़ता है। अब सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम दर्ज करवाने की छूट दी है। अभी तक जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम दर्ज करवाने के लिए जन्म से 15 साल तक ही आवेदन कर सकते थे। अब 15 वर्ष से ऊपर के बच्चे 31 दिसंबर 2024 तक जन्म प्रमाण पत्र में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चे का जन्म के बाद ही आधार कार्ड बनवाया जाता है। इसके लिए नागरिक अस्पताल परिसर में आधार कार्ड सेंटर है। उस समय बच्चे के नाम की जगह बेबी लिखा जाता है। अभिभावकों को चाहिए कि जब बच्चे का नाम रख लिया जाए तो इसे आधार कार्ड या पीपीपी में अवश्य अपडेट करवाएं, ताकि भविष्य में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल, जींद।

मुख्यालय की ओर से पत्र मिला है। नगर परिषद ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। जिस भी व्यक्ति ने अपने बच्चे का नाम नगर परिषद के रिकार्ड में दर्ज नहीं करवाया, वह दर्ज करवा सकता है। जन्म प्रमाण पत्र में करीब 15 साल तक नाम अपडेट करवाया जा सकता है। उनके पास भी काफी संख्या में बेबी लिखे हुए ही आधार लेकर लोग जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आते हैं। ऐसे में अभिभावक समय रहते ही नाम दर्ज करवाएं।
- रिषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed