{"_id":"653d6b44856c265f990f71e7","slug":"now-there-will-be-no-miscreants-police-will-be-deployed-in-plain-uniform-jind-news-c-199-1-jnd1001-7992-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अब मनचलों की नहीं खैर, सादी वर्दी में तैनात रहेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अब मनचलों की नहीं खैर, सादी वर्दी में तैनात रहेगी पुलिस
Sun, 29 Oct 2023 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। अब मनचलों की खैर नहीं है, टोलियां बना कर बाजारों, बस स्टैंड पर नजर आने वाले मनचलों, बुलेट पर पटाखे बजा कर आवारागर्दी करने वालों के खिलाफ स्थानीय पुलिस सख्त कार्यवाही अमल में लाएगी। बाजारों, बस स्टैंड पर सादी वर्दी में पुरूष, महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगी। इनकी मनचलों पर नजर रहेंगी ताकि उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्यवाही अमल में ला सकें। उचाना थाना प्रभारी बलवान बूरा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशानुसार बुलेट का साइलेंसर बदलवा कर पटाखे बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। ऐसे बुलेट पर पुलिस की नजर रहेगी जिन पर बाइक सवार पटाखे बजा कर आवारागर्दी करते है। बाइक मिस्त्री बुलेट के साइलेंसर को न बदले। ऐसे ही बस स्टैंड, बाजारों में मनचलों के घूमने की शिकायत आती रहती है। मनचलों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के लिए महिला पुलिस भी बाजारों, बस स्टैंड सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में तैनात रहेगी ताकि मनचलों का पता कर उनकी खबर ली जा सकें।