फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now there will be no jam of vehicles in the market, parking work has started

Jind News: अब बाजार में नहीं लगेगा वाहनों का जाम, पार्किंग का काम शुरू

Sun, 12 Jan 2025 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no jam of vehicles in the market, parking work has started
11जेएनडी07: रानी तालाब के पास पार्किंग स्थल को जेसीबी की सहायता से समतल करते हुए। संवाद
जींद। नगर परिषद ने रानी तालाब के पास खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग बनाने का काम शनिवार को शुरू कर दिया है। शहरवासियों की यह वर्षों पुरानी मांग थी। यहां पर पार्किंग बनने से शहर के मुख्य बाजार में लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा और बाजार में वाहनों का प्रवेश भी बंद हो जाएगा। फिलहाल बाजार के पास पार्किंग की बेहतर व्यवस्था नहीं थी। शहर थाना के सामने छोटी पार्किंग थी। इसमें कुछ ही वाहन खड़े हो सकते थे।
विज्ञापन

रानी तालाब के पास पड़ी इस करोड़ों रुपये की जमीन पर पार्किंग को लेकर लगभग चार साल से चर्चाएं थी, लेकिन अब यहां पर काम शुरू करवा दिया गया है। शनिवार को नगर परिषद के कर्मचारियों व पार्षदों ने जाकर जेसीबी की सहायता से मिट्टी को समतल करने का काम शुरू करवाया। इससे पहले यहां टैक्सी वालों ने खोखे रखकर कब्जे किए हुए थे। इस जमीन पर टैक्सी वालों ने खोखे लगाकर अपने कार्यालय बनाए हुए थे। यहां से बाजार भी नजदीक है। इससे इस जमीन की मार्केट वैल्यू और भी बढ़ जाती है। बाजार के आसपास पार्किंग की दिक्कत थी। इसके चलते इस खाली जमीन पर पार्किंग बनाने की मांग लंबे समय से उठती रही है।
विज्ञापन

कई साल से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस खाली जमीन पर पार्किंग बनाने को लेकर चर्चा जरूर होती थी, लेकिन काम शुरू नहीं करवाया जा रहा था। नगर परिषद ने जेसीबी लगाकर पत्थर हटाने और जमीन को समतल करने का काम शुरू किया। जल्द ही यहां पार्किंग विकसित हो जाएगी। इससे बाजार में आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं, नगर परिषद की भी आमदनी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
त्योहारी सीजन में होती है ज्यादा परेशानी
त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजार में हलचल बढ़कर बाजार पूरी तरह से जाम होता है। घंटों तक रानी तालाब के दोनों तरफ व मुख्य बाजार में जाम लगा रहता है। गोहाना रोड और रानी तालाब से देवीलाल चौक की तरफ जाने वाले मार्ग पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क किनारे ही बाइक, कार व दूसरे वाहन खड़े किए जाते थे। इसके बाद खरीदारी के लिए दुकानों पर चले जाते हैं। इससे आधी सड़क बंद हो जाती है और वाहनों की लंबी लाइन लगी रहती है।
बाक्स
बड़े शोरूम वालों के बाहर खड़े रहते वाहन

मुख्य बाजार में जो बड़े कपड़ा शोरूम वाले हैं। उनके यहां 10 से 15 कर्मचारी काम करते हैं। उनकी बाइक भी दुकान के आगे ही खड़ी रहती हैं। इससे बाजार में आने-जाने का रास्ता नहीं बचता। शहर में दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर परिषद की कड़ी कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमण का प्रकोप रहता है।
बाक्स
ग्रैप लागू होने से अटका था काम
यहां पर बीते लगभग दो माह पहले ही काम शुरू करवाना था, लेकिन ग्रैप लागू होने के कारण विकास कार्यों पर रोक लगी थी। ग्रैप में न तो निर्माण किया जा सकता और न ही मिट्टी की खुदाई व ढुलाई की जा सकती। इसके कारण काम अटका हुआ था।

वर्जन
रानी तालाब के पास नगर परिषद की खाली जमीन पर पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए काम शुरू किया गया है। प्रथम चरण में जमीन को समतल किया जाएगा। इसके बाद मिट्टी डलवाकर सड़क के समानांतर किया जाएगा। बाजार जाने वालों को अपने वाहनों को पार्किंग में खड़ा करना होगा, ताकि यहां पर बाजार में जाम न लगे। बाजार में दुकानदारों तो खरीदारों को वाहनों के कारण होने वाली भीड़ से छुटकारा मिलेगा।
-अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed