फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now, there are allegations of corruption related to the construction of the boundary wall.

Jind News: अब चहारदीवारी के निर्माण पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, जांच की मांग

Thu, 01 Jan 2026 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Now, there are allegations of corruption related to the construction of the boundary wall.
31जेएनडी31: नागरिक अस्पताल में चल रहा दीवार का निर्माण जिसमें पुरानी ईंट लगाने का विवाद चला हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नागरिक अस्पताल में चल रहे 14.90 करोड़ के जीर्णोद्धार में भ्रष्टाचार का विवाद रुक नहीं रहा है। अस्पताल में पहले तो टफन लगाने के दौरान दीवारों की मरम्मत नहीं करने पर विवाद था। अब चाहरदीवारी के निर्माण पर भ्रष्टाचार के फिर से आरोप लगे हैं।
नागरिक अस्पताल के पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयार किए गए रफ एस्टीमेट में नई दीवार का निर्माण करवाने के लिए कहा गया था और बजट भी बनाया गया था लेकिन अब नागरिक अस्पताल की हर्बल पार्क की तरफ बनाई जा रही दीवार में पुरानी ईंट लगाकर दीवार की पुताई की जा रही है। शिकायत कर्ता अधिवक्ता सुनील राज बामणिया ने फिर से एतराज जताकर काम बंद करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

हर्बल पार्क के साथ लगती दीवार में सभी ईंट पुरानी लगाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा टीबी वार्ड की तरफ पटवार भवन के साथ लगती दीवार भी तोड़ी गई है। इसकी भी नींव की खुदाई किए बिना ही काम शुरू करवाने के आरोप लगाए है। पीडब्ल्यूडी की इस लापरवाही के कारण अस्पताल की कमेटी ने भी एतराज जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में भी काफी विवाद हुआ। इसमें पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बाद में सुधार करने का भी आश्वासन दिया है। इससे पहले भी इस मामले में विजिलेंस की टीम जांच करने के लिए चंडीगढ से अस्पताल में आई थी। उस समय टफन की जांच करके टीम वापस चली गई थी। इसमें पीडब्ल्यूडी से अस्पताल के जीर्णोद्धार के लिए बनाए गए रफ एस्टीमेट की मांग की थी।
इसके बाद अस्पताल प्रशासन की तरफ से यह एस्टीमेट भी भिजवा दिए गए थे। फिलहाल मुख्यालय स्तर पर भी इसकी जांच हो रही है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से काम की संभाल के लिए बनाई गई कमेटी भी आए दिन कार्य में गुणवत्ता लाने के लिए निर्देश दे रही है लेकिन इसकी तरफ पीडब्ल्यूडी का कोई ध्यान नहीं है।
बाक्स
कार्य में पीडब्ल्यूडी की ओर से लापरवाही बरतने और भ्रष्टाचार के आरोप की शिकायत विजिलेंस को दी गई है। जो मुख्यालय स्तर पर जांच करवाएंगे लेकिन अब चहारदीवारी बनाने के काम में भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। रफ एस्टीमेट में नई दीवार बनाने का प्रस्ताव है लेकिन यह दीवार पुरानी ईंटों से बनाई जा रही है। इस काम को रुकवाकर जांच करवाई जाए। -अधिवक्ता सुनील राज बामणिया

बाक्स
अस्पताल की दीवार के निर्माण में रफ कोस्ट के अनुसार एस्टीमेट बनाया था। जो ईंट प्रयोग होने लायक थी। उनको दीवार में लगवाया जा रहा है। इसकी कीमत ठेकेदार की पेमेंट से काट ली जाएगी। इसमें कुछ नई ईंट और बाकि पुरानी लगाई जा रही हैं।
-सोहन सिंह, जेई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed