{"_id":"60e9eacc8ebc3eccc45f4f79","slug":"now-the-new-building-of-the-civil-hospital-will-be-seen-colorful-jind-news-rtk617059789","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रंग-बिरंगी नजर आएगा नागरिक अस्पताल का नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रंग-बिरंगी नजर आएगा नागरिक अस्पताल का नया भवन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल का नया भवन अब रंग-बिरंगा नजर आएगा। अस्पताल के हर पिलर पर अब कोरोना से लेकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तक की सीख देते संदेश नजर आएंगे। इसके अलावा दीवारों पर भी नारे लिखे जाएंगे। इससे जहां लोगों को संदेश मिलेंगे, वहीं उनको सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
शनिवार से नागरिक अस्पताल के नए भवन के पिलरों पर दिल्ली से आए पेंटरों ने अपनी कलाकृतियां बनानी शुरू कर दी। अस्पताल के हर पिलर पर अलग-अलग स्लोगन लिखे जाएंगे। इनमें अधिकतर पर मास्क व शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने संबंधी नारे लिखे जाएंगे ताकि लोग कोरोना के प्रति सावधान रहें। इसके अलावा दीवारों पर भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, हरियाणा एक-हरियाणवी एक जैसे स्लोगन लिखे जाएंगे। अधिकतर पिलरों पर सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लिखा जाएगा। हर पिलर का अलग रंग होगा। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 1200 के आसपास लोग आते हैं। इसलिए सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का यहां से अच्छा कोई माध्यम नहीं है। अस्पताल की दीवारों पर लगाए गए अलग-अलग रंग भी लोगों को अपनी और आकर्षित करेंगे। लगभग एक सप्ताह में अस्पताल में काफी कुछ बदला-बदला नजर आएगा।
बॉक्स
सरकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और कोरोना से बचाव के लिए विभिन्न प्रकार के नारे अस्पताल के पिलर के अलावा दीवारों पर लिखे जाएंगे। इससे लोगों में जागरूकता आएगी और योजनाओं के बारे में लोगों को पता चलेगा। लोगों के अस्पताल में लगाए गए विभिन्न रंग भी अच्छे लगेंगे। कोरोना के प्रति भी लोग जागरूक होंगे।
विज्ञापन
-डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ।