फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now the meeting will be held on 24th on the no-confidence motion against the ZIP Chairperson.

Jind News: अब 24 को होगी अब जिप चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक

Fri, 14 Feb 2025 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Now the meeting will be held on 24th on the no-confidence motion against the ZIP Chairperson.
जींद। जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अब चौथी बार 24 फरवरी को बैठक करवाने की तारीख हाईकोर्ट ने दी है। इससे पहले भी 11 फरवरी को बैठक करवाने के लिए हाईकोर्ट ने तारीख दी थी। इसमें डीसी को शामिल होने के भी निर्देश दिए गए थे, लेकिन डीसी को सरकारी कार्य के चलते बाहर जाना पड़ा था।
विज्ञापन

दिसबंर 2024 से जिला परिषद की चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर तीसरी बार बैठक रद्द हो चुकी है। अब फिर अदालत ने 24 फरवरी को बैठक करवाने के लिए डीसी को समय दिया है। देखने की बात है कि अब इस तारीख पर डीसी बैठक करवाएं या नहीं। जिप चेयरपर्सन के खिलाफ दो दिसंबर 2024 को 25 सदस्यों वाली जिप में से 18 पार्षदों ने डीसी को शपथ पत्र सौंप अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक बुलाने की मांग की थी।
विज्ञापन

इस पर 13 दिसंबर को बैठक की तारीख निधारित की गई। डीसी के अचानक छुट्टी पर चले जाने के कारण बैठक स्थगित हो गई। इस पर फिर से 22 जनवरी तारीख निर्धारित की गई। फिर से डीसी के बैठक में न पहुंचने पर बैठक स्थगित हो गई। इस पर चेयरपर्सन ने हाईकोर्ट का सहारा लिया तो 11 फरवरी की तारीख निर्धारित हुई। डीसी फिर से कार्यवश बाहर चले गए और बैठक तीसरी बार भी स्थगित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
जिला परिषद चेयरमैन को अविश्वास प्रस्ताव से पार पाने के लिए नौ पार्षदों की जरूरत है, जबकि वह 13 पार्षद साथ होने का दावा कर रहा है। असंतुष्ट पार्षदों को अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने को लेकर 17 सदस्यों की जरूरत है। चेयरपर्सन का दावा है कि विरोधी खेमे के पास पार्षदों की संख्या पूरी नहीं होने के कारण बैठक रद्द करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed