फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now the farmers of Dharundi village will get a paved path to their fields

Jind News: धरौंदी गांव के किसानों को मिलेगा अब खेतों का पक्का रास्ता

Sun, 31 Aug 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 31 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now the farmers of Dharundi village will get a paved path to their fields
30जेएनडी11: पंचायती राज विभाग कार्यालय। संवाद
जींद। धरौंदी गांव के किसानों को अब खेत में जाने के लिए पक्के रास्ते मिलेंगे। इस पर 95 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने टेंडर जारी किए हैं। ग्रामीणों की लंबे समय की यह मांग अब पूरी होगी।
विज्ञापन

धरौंदी गांव के किसानों ने गांव से खेत की तरफ जाने वाले रास्ताें को पक्का कराने की प्रशासन से लगभग छह माह पहले मांग की थी। इसको लेकर प्रशासन ने उसी समय काम शुरू कर दिया था। इनके एस्टीमेट पंचायत से मंगवाए गए थे। बाद में इनको मंजूरी दी गई। अब इन कच्चे रास्तों को पक्का करने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इन टेंडरों की बिड अगले सप्ताह ओपन होगी। इसके बाद इनको ठेकेदार को अलॉट कर एक महीने में काम शुरू करवाना होगा। यह लगभग चार किलोमीटर की लंबाई के बनेंगे। इसमें शमशेर के खेत से रेलवे अंडर पास के कच्चे रास्ते को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अमन के खेत से नरवाना रोड तक, धर्मपाल के खेत से हमीरगढ रोड तक, राजेंद के खेत से कर्मगढ़ रोड तक पक्का होगा। इसके बाद किसानों को बरसात के मौसम में खेत में आने जाने में परेशानी नहीं रहेगी तो वहीं फसल से लोड वाहन के भी कच्चे रास्तों में पलटने का डर नहीं रहेगा।
अब तक बरसात के कारण कच्चे रास्तों में बने गड्ढों के कारण किसान खेत में अपनी बाइक से नहीं जा सकते थे। इसके अलावा किसानों के ट्रैक्टर भी इन गड्ढों में धंस जाते थे। अब किसानों को जल्द ही कच्चे रास्तों में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।

-----------
धरौंदी गांव के खेतों के चार कच्चे रास्तों को पक्का करने के लिए लगभग 95 लाख रुपये की राशि के टेंडर लगाए हैं। अगले सप्ताह टेंडर की बिड ओपन कर ठेकेदार को अलॉट कर दिया जाएगा। इसके बाद रास्तों को पक्का करवाने के लिए जल्द ही काम शुरू करवा दिया जाएगा।
--पोषण कन्याण, एक्सईएन पंचायती राज विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed