{"_id":"65887cbaea6cb683b10a82f4","slug":"now-the-department-will-give-training-to-jal-mitras-to-provide-clean-drinking-water-jind-news-c-199-1-sroh1007-10711-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अब स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए विभाग जल मित्रों को देगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अब स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए विभाग जल मित्रों को देगा प्रशिक्षण
Mon, 25 Dec 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी35: जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय का फोटो। संवाद।
जींद। गांवों व शहर के वार्डों में बेहतर पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग लगातार काम कर रहा है। जिसके चलते अब विभाग ने जल मित्र नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इन जल मित्रों को पेयजल के हर कार्य में निपुण करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए फिलहाल 50 जल मित्रों का चयन किया है। यह जल मित्र विभाग में ही काम करने वाले कच्चे कर्मियों को बनाया गया है।
जल्द ही जनस्वास्थ्य विभाग 50 जल मित्रों को पेयजल की सप्लाई, स्वच्छ पेयजल, पाइप लाइन की लीकेज, टोटी पर टेप लगाने समेत हर कार्य में निपुण करने का काम करेगा। यही नहीं इनकी ही जिम्मेदारी होगी कि यह गांवों में हर घर से पेयजल का बिल जमा करवाएंगे। जनस्वास्थ्य विभाग पेयजल के कार्य को पंचायतों के अधीन करने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद जलमित्र पंचायतों के अधीन ही कार्य करेंगे। इसके बाद सभी गांवों में अलग से जल मित्र काम करेंगे। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने व पाइप की लीकेज रोकना, नलों पर टेप लगाने समेत हर कार्य का निरीक्षण जल मित्रों द्वारा किया जाएगा।
जल्द ही दिया जाएगा प्रशिक्षण
गांवों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग लगातार काम कर रहा है। इसके लिए जेजेएम के तहत भी काम चला हुआ है। अब शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए अब जल मित्रों को नियुक्त किया गया है। जल्द ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद हर गांवों में इनकी नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
-- रणधीर मताना जिला सलाहकार जनस्वास्थ्य विभाग जींद।