फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now the de-addiction and rehabilitation center will open in the civil hospital

अब नागरिक अस्पताल में खुलेगा नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र

Tue, 08 Mar 2022 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Now the de-addiction and rehabilitation center will open in the civil hospital
जींद। नागरिक अस्पताल में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र खोला जाएगा। इसमें वह सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी, जो नशा छोड़ने वाले लोगों के लिए जरूरी हैं। अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर आखिरी कमरे में फिलहाल आठ बेड लगाकर यह केंद्र चलाया जाएगा। इसके बाद यदि मरीज बढ़े तो बेडों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। पीएमओ डॉ. लोकवीर ने एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी प्रकार का जरूरी सामान उपलब्ध होने के बाद अगले सप्ताह ही यह केंद्र शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल नशा छोड़ने वाले लोगों को ओटीएस केंद्र के माध्यम से दवाई दी जा रही थीं। इस प्रकार के मरीजों को अस्पताल में दाखिल करने की कोई व्यवस्था नहीं थी। पिछले सप्ताह डीसी डॉ. मनोज कुमार के साथ हुई स्वास्थ्य विभाग की बैठक में नागरिक अस्पताल में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र खोलने पर विचार हुआ था। अब इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। नागरिक अस्पताल में मनोचिकित्सक डॉ. संकल्प द्वारा इन मरीजों की काउंसलिंग की जाएगी। जिन मरीजों को नशे की ज्यादा लत है, उनको यहां दाखिल किया जा सकेगा। फिलहाल अस्पताल प्रशासन एक कमरे में आठ बेड की व्यवस्था कर रहा है। धीरे-धीरे बेडों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला को नोडल अधिकारी बनाया गया है। पीएमओ डॉ. लोकवीर ने अन्य चिकित्सा अधिकारियों को लेकर पुरानी बिल्डिंग का दौरा किया और यहां जरूरत का सामान तुरंत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed