{"_id":"6400e7e1e90e93b14d064a24","slug":"now-roadways-buses-will-go-over-bridge-near-kinana-jind-news-c-17-1-82606-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अब किनाना के पास पुल के ऊपर से जाएंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अब किनाना के पास पुल के ऊपर से जाएंगी रोडवेज बसें
Thu, 02 Mar 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
जींद बस स्टैंड
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। किनाना व किलाजफरगढ़ के पास हुए सड़क हादसों को रोडवेज प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिसके चलते जीएम दीपक कुंडू ने जींद-रोहतक रूट पर संचालन करने वाले कर्मचारियों को आदेश दिए हैं कि वे बसों को गांव किनाना में आते-जाते समय पुल के ऊपर से व गांव किलाजफरगढ़ में जींद से रोहतक जाते समय पुल के नीचे सर्विस लेन से तथा रोहतक से जींद आते समय पुल के ऊपर से बसों को चलाएं। जींद-रोहतक रोड पर फोरलेन हाईवे का कार्य चल रहा है, इसके अलावा किनाना व किलाजरफ गढ़ के पास पुल के पास दोनों तरफ की सर्विस लेन का निर्माण नहीं हो पाया है।
इसके चलते चालक बसों को रोहतक से जींद की तरफ आते समय गलत दिशा से बस लेकर आते हैं। इस कारण ही लगातार हादसों की संख्या बढ़ रही है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में किनाना व किलाजफरगढ़ गांव के पास ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया था। किनाना व किलाजरफगढ़ के पास दो बड़े सडक़ हादसे हो चुके हैं। फरवरी की शुरुआत में किनाना गांव के पास कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई थी। इसमें कार सवार युवक और उसकी मां की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए थे। वहीं नवंबर 2022 में गांव जैजैवंती के पास रोडवेज बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत हो गई थी, जबकि लगभग 50 यात्री घायल हो गए थे।
वर्जन्:
सुरक्षा की दृष्टि से लिया निर्णय
किनाना व किलाजफरगढ़ के पास हुए सड़क हादसों के चलते जींद-रोहतक रूट पर संचालन करने वाले कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह किनाना में आते-जाते समय पुल के ऊपर से बसों का संचालन करना सुनिश्चित करें। वहीं किलाजफरगढ़ में रोहतक जाते समय पुल के नीचे से तथा रोहतक से जींद आते समय पुल के ऊपर से बसों का संचालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
-दीपक कुंडू, रोडवेज महाप्रबंधक जींद डिपो।