{"_id":"68b346bf40fc303bf4034294","slug":"now-physical-counseling-will-be-done-till-12th-for-the-vacant-seats-in-pg-courses-jind-news-c-199-1-jnd1002-140102-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीजी कोर्स में खाली सीटों पर अब 12 तक होगी फिजिकल काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीजी कोर्स में खाली सीटों पर अब 12 तक होगी फिजिकल काउंसिलिंग
Sun, 31 Aug 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
30जेएनडी09-राजकीय पीजी कॉलेज में दाखिले से संबंधित जानकारी लेने पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत कॉलेज
जींद। उच्च शिक्षा विभाग ने यूजी व पीजी के द्वितीय और तृतीय वर्ष के साथ-साथ पीजी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए दोबारा से पोर्टल खोला है। पोर्टल 12 सितंबर तक खुला रहेगा। इस दौरान विद्यार्थी कॉलेजों में विभिन्न कोर्सों में रिक्त सीटों पर दाखिले ले सकेंगे। पीजी प्रथम वर्ष के दाखिलों के लिए कॉलेजों में 12 सितंबर तक काउंसिलिंग करवाई जाएगी।
विभाग के इस फैसले से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। पीजी कोर्स में बची सीटों पर फि जिकल काउंसिलिंग करवाई जाएंगी। काउंसिलिंग में भाग लेने वाली छात्राओं को मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी और उसके बाद विद्यार्थियों को फीस भरनी होगी।
पीजी कोर्स में दाखिले को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 31 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई थी, जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आया था, उनके पास एक अगस्त से लेकर चार अगस्त तक फीस जमा करवाने का समय दिया गया था। फिर खाली बची सीटोंं पर दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से छह अगस्त को दोबारा से पोर्टल खोला गया।
विज्ञापन
छह अगस्त से लेकर 12 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस भरकर विद्यार्थी दाखिला ले सकते थे। इसके बाद भी विभिन्न कॉलेजों में कुछ संकायों में सीट खाली बची हुई हैं। शहर के राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि कॉलेज में खाली बची सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग हो रही है। जो विद्यार्थी दाखिला लेने का इच्छुक हैं, वह कॉलेज में दस्तावेजों के साथ पहुंचकर फिजिकल काउंसलिंग में भाग लें और फीस भरकर दाखिला सुनिश्चित करें।
-- -- -- -- -
राजकीय पीजी कॉलेज में विभिन्न संकायों में अब तक हुए दाखिले
संकाय-कुल सीट-दाखिला लेने वाले विद्यार्थी
पीजीडीसीए-60-45
एमएससी मैथमेटिक्स-40-28
एमकॉम-60-36
एमए हिंदी-40-39
एमए इंग्लिश-40-33
एमए इकोनॉमिक्स-40-29
कुल-280-210