{"_id":"66fb261fc1630037160e3b44","slug":"now-congressmen-also-started-saying-that-bjp-is-coming-badoli-jind-news-c-199-1-sroh1007-123781-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कांग्रेसी भी कहने लगे कि भाजपा आ रही है : बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कांग्रेसी भी कहने लगे कि भाजपा आ रही है : बड़ौली
Tue, 01 Oct 2024 03:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
30जेएनडी29 : रामराय गांव में भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
जुलाना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि अब कांग्रेसी खुद कहने लगे हैं कि भाजपा आ रही है। जिस प्रकार प्रदेश में लोगों का समर्थन भाजपा प्रत्याशियों को मिल रहा है, उससे साफ है कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। बड़ौली सोमवार को रामराय गांव में भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी के लिए वोट मांग कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बनते ही हर महिला को 2100 रुपये देंगे। दो लाख नौकरी बिना पर्ची खर्ची देंगे। 5 लाख अन्य रोजगार पैदा करेंगे। डबल इंजन सरकार हर वर्ग के लिए काम करेगी। कैप्टन योगेश ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से इस बार जुलाना में कमल खिलने जा रहा है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष तेजिंदर ढुल, विधानसभा संयोजक सुखदीप बुआना, वरिष्ठ भाजपा नेता ऋषिकांत शर्मा भी मौजूद रहे।