{"_id":"63e824aad408ce2a7901bcb6","slug":"now-cmo-and-smo-will-also-go-to-field-and-check-health-facilities-jind-news-c-17-1-63763-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: अब सीएमओ और एसएमओ भी फील्ड में उतरकर जांचेंगे स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: अब सीएमओ और एसएमओ भी फील्ड में उतरकर जांचेंगे स्वास्थ्य सुविधाएं
Sun, 12 Feb 2023 04:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। नागरिक अस्पतालों में व ग्रामीण स्तर पर लोगों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए सीएमओ, एसएमओ सहित अन्य अधिकारी अब प्रत्येक माह फिल्ड में उतरकर निरीक्षण करेंगे। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री, उच्च स्वास्थ्य अधिकारियों तथा सिविल सर्जन के साथ वीडियो कॉन्फ्र ेंस के माध्यम से बैठक कर चुके हैं। जिसके तहत सीएमओ को एक माह में चार बार और एसएमओ को चार से छह बार अस्पताल और उपस्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करना होगा। स्वास्थ्य सेवाओं के निरीक्षण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की सीएमओ व प्रधान चिकित्सा अधिकारी को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। जिसके तहत डिप्टी सीएमओ, प्रवर चिकित्सा अधिकारी, दंतक सर्जन को अवगत करवा दिया गया है। इस दौरान अगर कहीं कोई खामी पाई जाती है तो तुरंत प्रभाव से उस पर एक्शन भी लिया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने दिए आदेश
जिले में मौजूद उपस्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं, इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में अस्पतालों, उपस्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान एंबुलेंस, हाजिरी रजिस्टर, ओपीडी, बिल्डिंग व अन्य सुविधाओं की जांच की जानी है। बाकायदा नागरिक अस्पताल, उपस्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों से भी बात की जाएगी और उनकी राय ली जाएगी ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जा सके।
यह बनाया गया है निरीक्षण का शेडयूल
स्वास्थ्य मंत्री के दिशा निर्देशानुसार सीएमओ एक माह में चार विजिट करेंगे। इसके साथ ही एसएमओ चार से छह बार, एमओ को छह से आठ बार उपस्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों की विजिट करेंगे। इस दौरान अधिकारी मौके पर मिलने वाले लोगों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी पूछताछ करेंगे। साथ ही अगर कोई कमी मिलती है तो इसकी रिपोर्ट तैयार आला अधिकारियों के संज्ञान में लाई जाएगी। ताकि इन कमियों को दूर कर लोगों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत : सीएमओ
नागरिक अस्पताल की सीएमओ डॉ. मंजू कादियान ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए यह कार्यक्रम तैयार किए गए हैं। इसमें सीएमओ, एसएमओ, एमओ तक को शामिल किया गया है। जो उपस्वास्थ्य केंद्रों व नागरिक अस्पतालों की जांच करेंगे। स्वास्थ्य विभाग का केवल एक ही उद्देश्य है कि हर किसी को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा मिले।