{"_id":"60ca40988ebc3e32f978196a","slug":"now-all-types-of-operations-will-be-done-in-civil-hospital-jind-news-rtk6132973163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नागरिक अस्पताल में होंगे हर प्रकार के ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नागरिक अस्पताल में होंगे हर प्रकार के ऑपरेशन
विज्ञापन
कोरोना काल में नागरिक अस्पतालों में बंद पड़े हर प्रकार के आपरेशन अब शुरू करने का निर्देश जारी किया गया है। नागरिक अस्पताल में अब हर प्रकार के ऑपरेशन हो सकेंगे। कोरोना की वजह से डेढ़ साल से नागरिक अस्पताल में एक भी ऑपरेशन नहीं हुआ है। केवल महिलाओं की डिलिवरी करवाने के लिए ही ऑपरेशन हुए हैं।
कोरोना संक्रमण के अधिक फैलने के डर से पिछले वर्ष स्वास्थ्य निदेशालय ने नागरिक अस्पतालों में ऑपरेशनों पर रोक लगा दी थी। अस्पताल में केवल इमरजेंसी ऑपरेशन ही करने के निर्देश थे। पिछले वर्ष मार्च महीने से अब तक नागरिक अस्पताल में एक भी ऑपरेशन नहीं हुआ। चिकित्सकों की कमी के कारण नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी के दौरान भी कोई ऑपरेशन नहीं हुआ। महिलाओं की डिलिवरी के दौरान किए जाने वाले कुछ सिजेरियन ही नागरिक अस्पताल में हुए। कोरोना काल में दौरान इमरजेंसी ऑपरेशन ही करने की अनुमति थी। इस प्रकार का एक भी ऑपरेशन नागरिक अस्पताल में पिछले डेढ़ साल में नहीं हुआ। अब फिर से स्वास्थ्य निदेशालय ने अस्पतालों में हर प्रकार के ऑपरेशन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अब नागरिक अस्पताल में हर प्रकार के ऑपरेशन हो सकेंगे। नागरिक अस्पताल में हड्डियों से संबंधित, पेट से संबंधित व अन्य प्रकार के ऑपरेशन किए जा सकेंगे। इससे जिला के लोगों को काफी राहत मिलेगी। काफी लोग अपने छोटे-मोटे ऑपरेशन करवाने का इंतजार कर रहे थे।
मंगलवार को स्वास्थ्य महानिदेशक के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में अस्पतालों में हर प्रकार के ऑपरेशन करने के निर्देश हुए हैं। अब नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन शुरू किए जाएंगे। अब तक केवल महिलाओं के डिलिवरी संबंधी ऑपरेशन ही कोरोना काल के दौरान हुए हैं।
विज्ञापन
डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ।