फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Notification regarding increase in salary of sanitation workers has not been issued: Pawan

सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का नोटिफिकेशन नहीं हुआ जारी : पवन

Tue, 12 Aug 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 12 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Notification regarding increase in salary of sanitation workers has not been issued: Pawan
11जेएनडी05-बैठक में भाग लेते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी। स्रोत यूनियन
जींद। सीटू संबंधित ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की बैठक प्रधान गुलाब बिरौली की अध्यक्षता में हुई। यूनियन के जिला सचिव पवन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 24 नवंबर 2024 को जींद में डीएससी समाज के सम्मेलन में सफाई कर्मचारियों का वेतन 26 हजार रुपये करने की घोषणा की थी लेकिन आज तक भी इसका कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जिस डीएससी समाज से 90 प्रतिशत सफाई कर्मचारी आते हैं यह उनके साथ अन्याय है। सफाई कर्मचारियों को कूड़ा उठाने के लिए रिक्शा या रेहड़ी तक नहीं दी गई है। लंबे समय से ईएसआई का पैसा कट रहा है लेकिन अधिकतर कर्मचारियों के पास ईएसआई कार्ड नहीं है।
विज्ञापन

इससे उन्हें इलाज के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। वेतन के साथ वर्दी, औजार और धुलाई भत्ता नहीं दिया गया और वेतन भी देरी से मिलता है। पंचायत विभाग के निर्देशानुसार हर महीने की सात तारीख तक वेतन मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन की मांग है कि मुख्यमंत्री की ओर से घोषित 26 हजार रुपये मासिक वेतन का नोटिफिकेशन तुरंत जारी किया जाए। हर महीने की सात तारीख तक वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए।

ठेकेदारी प्रथा और अस्थाई भर्तियों को बंद कर स्थाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए। एसडब्ल्यूएम एप पर ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्यता समाप्त की जाए। यूनियन मांगों को लेकर 24 अगस्त को पंचायत मंत्री के आवास पर मतलोडा में राज्यस्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा।
इसमें जिलेभर के सफाई कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर मनफूल, मुकेश, प्रवीण, बलकार, संजय और रीना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed