फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Notice to NHAI for working despite the ban, fined five lakhs

रोक के बावजूद काम करने पर एनएचएआई को नोटिस, पांच लाख जुर्माना लगाया

Fri, 03 Dec 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Notice to NHAI for working despite the ban, fined five lakhs
रानी तालाब के पास शुरू किया गया पाइप डालने का काम, जिसे बाद में बंद कर दिया गया। संवाद - फोटो : Jind
जींद। जिले में बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सख्त हो गया है। निर्माण कार्यों पर रोक के बावजूद काम करने पर बोर्ड ने एनएचएआई व निर्माण एजेंसी को नोटिस भेजा है। इसमें एनएचएआई पर पांच लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। वहीं, इसके चलते नगर परिषद ने भी शुक्रवार को ही शुरू किया पाइपलाइन डालने का काम बंद कर दिया है। अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम शहर में पानी के छिड़काव की भी जांच करेगी। जींद में एक्यूआई लगातार 300 के पार चल रहा है। यह बेहद खतरनाक माना जाता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जींद में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक स्तर पर चल रहा है। इसके बावजूद निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसको लेकर अमर उजाला ने 30 नवंबर के अंक में समाचार भी प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हरकत में आया और कार्रवाई शुरू की है। इसके तहत जींद-रोहतक रोड पर चल रहे निर्माण कार्य पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्ती दिखाते हुए पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए नोटिस भेजा है। यह जुर्माना राशि 15 दिनों में जमा करवानी होगी। एनएचएआई के साथ-साथ निर्माण एजेंसी को भी नोटिस भेजा गया है। वहीं शुक्रवार सुबह नगर परिषद ने अमरूत योजना के तहत दबाई जा रही बरसाती पानी निकासी की पाइप का काम रानी तालाब के पास शुरू किया, लेकिन रोक के चलते इसे साथ ही साथ बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

लंबे समय के बाद मिली थी मंजूरी
अमरूत योजना के तहत शहर में डाली जा रही पाइपलाइन के रानी तालाब के पास डाले जाने का कई महीने से मंजूरी का इंतजार था। अब दो दिन पहले ही इसके लिए मंजूरी मिली थी, लेकिन अब फिर से प्रदूषण के चलते यह काम बीच में अटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद नगर परिषद के एमई सुमित कुमार ने बताया कि जिले में निर्माण कार्यों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रोक लगा दी है। ऐसे में नगर परिषद ने सभी निर्माण कार्य रुकवा दिए हैं। इसके तहत ही पाइपलाइन डालने का काम भी बंद करवा दिया गया है।

जींद में प्रदूषण की स्थिति
तारीख एक्यूआई
03 दिसंबर 348
02 दिसंबर 359
01 दिसंबर 362
30 नवंबर 295
29 नवंबर 334
28 नवंबर 373
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ मुनीष कुमार यादव ने बताया कि रोक के बावजूद रोहतक रोड पर काम चलने को लेकर एनएचएआई को नोटिस भेजा गया है। इसमें पांच लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। साथ ही काम करने वाली एसएनपी एजेंसी को भी नोटिस दिया गया है। फिलहाल जिले में निर्माण कार्यों पर रोक लगा रखी है। रेलवे, राष्ट्रीय महत्व व राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े काम ही किए जा सकते हैं। शहर में पानी के छिड़काव की रिपोर्ट मिल रही है, फिर भी इसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed