फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Notice to 40 illegal drinking water connection holders in Khanpur

Jind News: खानपुर में 40 अवैध पेयजल कनेक्शन धारकों को नोटिस

Sun, 28 Jun 2026 10:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Notice to 40 illegal drinking water connection holders in Khanpur
28जेएनडी04: खानपुर गांव में अवैध पेयजल कनेक्शन बंद करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करते हुए विभ
नरवाना। जल संरक्षण अभियान के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने गांव खानपुर में अवैध पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए। इनमें अवैध कनेक्शन लेने वाले, नलों पर टोंटी नहीं लगाने वाले और अस्वच्छ पेयजल कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल नरवाना के कार्यकारी अभियंता प्रशांत सिल्वानिया के निर्देश पर उपमंडल अभियंता नवीन कुमार मुंडे और कुलदीप कुहाड़ की निगरानी में नरवाना और उचाना ब्लॉक के 58 गांवों में यह अभियान चलाया जा रहा है। खानपुर में अभियान का नेतृत्व कनिष्ठ अभियंता मनजीत बेलरखा और खंड समन्वयक सुरेंद्र नरवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग को पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने और खुले नलों से पानी की बर्बादी की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद सर्वे टीम ने घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शनों की जांच शुरू की। जांच के साथ-साथ लोगों को जल संरक्षण और पानी के सही उपयोग के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। अभियान में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्य भी सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की अहम भूमिका
प्रदेश सरकार के प्रावधानों के अनुसार, हर ग्राम पंचायत में 16 सदस्यीय ग्राम जल एवं सीवरेज समिति का गठन किया गया है। इसमें सरपंच, पंच, स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, महिला मंडल प्रतिनिधि, युवा संगठन सदस्य, सेवानिवृत्त शिक्षक, पंप ऑपरेटर, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, नलकूप चालक और अन्य प्रतिनिधि शामिल हैं। समिति का उद्देश्य गांवों में पेयजल और सीवरेज व्यवस्था को बेहतर, पारदर्शी और सुचारु बनाना है।

वर्जन
ग्राम जल एवं सीवरेज समिति पेयजल और सीवरेज व्यवस्था के संचालन, रखरखाव, निगरानी, जल गुणवत्ता की जांच, पेयजल शुल्क संग्रह, बैंक खाते के संचालन और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने जैसी जिम्मेदारियां निभाती है। -रणधीर मताना, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article