फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Notice to 17 BLOs for negligence in distribution of forms

Jind News: फॉर्म वितरण में लापरवाही बरतने पर 17 बीएलओ को नोटिस

Fri, 19 Jun 2026 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Notice to 17 BLOs for negligence in distribution of forms
उचाना। विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण कार्य में लापरवाही बरतने वाले 17 बीएलओ को एसडीएम रमित यादव ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। विधानसभा क्षेत्र-37 उचाना कलां में कुल 2,21,711 मतदाता हैं जिनमें 1,18,207 पुरुष और 1,03,504 महिला मतदाता शामिल हैं। क्षेत्र में 223 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम रमित यादव ने बताया कि 15 जून से शुरू हुई एसआईआर प्रक्रिया के तहत सभी बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि कई बीएलओ द्वारा अब तक बहुत कम फॉर्म वितरित किए गए हैं, जिससे प्रक्रिया की रफ्तार धीमी बनी हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जो कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से नहीं लेंगे, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का भी प्रावधान है। एन्यूमरेशन फॉर्म भरने के बाद मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन किया जाएगा, ताकि मतदाता सूची से मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाए जा सकें और केवल पात्र मतदाताओं के नाम ही सूची में दर्ज रहें। बीएलओ को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने तथा मतदाताओं से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed