फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Notbandi, three months, three-day, holiday, people suffering, jind

नोटबंदी के तीन माह बाद तीन दिन की छुट्टियों से लोग बेहाल

Mon, 13 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Mon, 13 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Notbandi, three months, three-day, holiday, people suffering, jind
देवीलाल ग्राउंड स्थित एसबीआई की शाखा में लगी भीड़। - फोटो : jind
नोटबंदी के तीन माह के बाद हालांकि नकदी का संकट समाप्त हो गया है, लेकिन लगातार बैंकों की तीन दिन की छुट्टी ने मर्ज फिर से बढ़ा दिया। शुक्रवार को रविदास जयंती, दूसरे शनिवार को बैंकों की छुट्टी और फिर रविवार। लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से लोगों को फिर से नोटबंदी के ही दिन याद आ गए। हालांकि, बैंक और एटीएम से अभी भी 24 हजार रुपये की नकदी निकल रही है, लेकिन तीन दिन की लगातार छुट्टी होने के कारण लोगों को कैश नहीं मिल सका। ऐसे में लोग एटीएम दर एटीएम भटकते नजर आए। 
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कुल 131 एटीएम बूथ व 137 बैंक शाखाएं हैं। इनमें देवीलाल ग्राउंड स्थित एसबीआई की शाखा रविवार को खुलती है। इसके अलावा 33 कोऑपरेटिव बैंक, 11 ग्रमीण बैंक और पांच भूमि विकास बैंक हैं। तीन दिन की लगातार छुट्टी होने से हर जगह से कैश मिलना बंद हो गया। हालांकि, एटीएम भी शुक्रवार रात तक ही खाली हो गए थे। शनिवार को दो-चार एटीएम में ही कैश डाला गया।
विज्ञापन


एसबीआई बना सहारा
तमाम परेशानियों के बावजूद रविवार को खुलने वाली देवी लाल मैदान स्थित एसबीआई की शाखा से लोगों को काफी मदद मिली। महज एक शाखा खुलने के कारण यहां अन्य दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ रही। इसी शाखा में लगाई गई पैसे जमा करने की मशीन से एसबीआई डेबिट कार्ड से पैसे निकाले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम के बाहर शटर डाउन
अमर उजाला की टीम ने जब शहर के एटीएम मशीनों की हालात का जायजा लिया तो स्थिति काफी खराब पाई गई। अधिकतर एटीएम के शटर ही बंद मिले। दिन में 11 से दो बजे तक करीब दर्जन भर एटीएम की जांच की गई। जो एटीएम खुल पाए गए उनमें पैसे नहीं थे या फिर आउट ऑफ सर्विस पाए गए। वहीं, लोगों ने बताया कि नोटबंदी के बाद हालात अभी तक पटरी पर नहीं लौट पा रहे हैं। कारण, एटीएम मशीनों में या तो कैश नहीं होता या फिर बंद मिलते हैं।श्

एटीएम में नहीं पैसे 
शहर के अधिकतर एटीएम मशीनों में पैसे नहीं है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, अधिकतर एटीएम मशीन बंद पड़ी है। घर में पैसे की बहुत जरूरत है, लेकिन मिल नहीं रहे हैं। अब उधार लेनी पड़ेगी।

सोमबीर, स्थानीय निवासी

एटीएम बंद होने से हो रही परेशानी
अधिकतर एटीएम बंद हैं। आज बहुत जरूरी पैसे निकलवाने हैं। करीब दस एटीएम पर चेक किया है, लेकिन उनमें कैश नहीं है। इस कारण काफी परेशानी हो रही है। 
परविंद्र, स्थानीय निवासी

लगातार छुट्टी के कारण दिक्कत
लगातार हुई छुट्टी के कारण दिक्कत हुई है। हालांकि, कई एटीएम एजेंसी द्वारा रीफिल किए जाते हैं, लेकिन तीन दिन की छुट्टी होने के कारण एजेंसी को भी पीछे से कैश नहीं मिला होगा। सोमवार को हालात सामान्य हो जाएंगे।
एमके झा, एलडीएम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed