फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Not Congress party, different groups: Gangwa

कांग्रेस पार्टी नहीं, अलग-अलग गुट : गंगवा

Thu, 05 Dec 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 05 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Not Congress party, different groups: Gangwa
05जेएनडी13: भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग में पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा। संवाद
उचाना। प्रभुदयाल चौधरी धर्मशाला में आयोजित भाजपा की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने पीएम नरेंद्र मोदी के 9 दिसंबर को पानीपत में होने वाले कार्यक्रम को उचाना हलके से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान उनके साथ विधायक प्रतिनिधि के तौर पर रामचंद्र अत्री, डॉ. रामचंद्र जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

रणबीर गंगवा ने बताया कि बैठक उचाना हलके के पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाने के लिए बुलाई थी। नौ दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी पानीपत में बीमा सखी कार्यक्रम में आएंगे। महिलाओं की हाजिरी अधिक से अधिक हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। विपक्ष नेता अब तक कांग्रेस की तरफ से तय नहीं करने पर रणबीर गंगवा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं है। कांग्रेस में अलग-अलग गुट हैं। कही हुड्डा, कही सैलजा तो कही सुरजेवाला का गुट है, इसलिए उनके सामने ये समस्याएं सामने आ रही है कि वह अपना विपक्ष का नेता तय नहीं कर पा रहे है। कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में धरातल के अंदर जाएगी। कांग्रेस पार्टी लोगों का विश्वास खो चुकी है। किसानों के दिल्ली कूच पर उन्होंने कहा कि हरियाणा के अंदर किसानों का कोई इश्यू नहीं है। सभी फसलों को हरियाणा में एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। सबसे अधिक मुआवजा किसानों को देने का काम किया गया है। किसानों के खाते के अंदर खरीदी गई फसल की राशि भेजी जा रही है। किसानों की मांग और शिकायत को दूर करने के लिए कमेटी बनाने की मांग को पूरा किया गया है। दिल्ली कूच करने की बात है तो कोई भी जा सकता है। कानून व्यवस्था को भंग करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। जिस तरह से दिल्ली में पहले लाल किले के अंदर हुआ उसको लेकर सरकार सचेत है।

05जेएनडी13: भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग में पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा। संवाद

05जेएनडी13: भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग में पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed