फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   North-west wind will increase cold

Jind News: उत्तर-पश्चिमी हवा बढ़ाएगी ठंड

Fri, 18 Oct 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 18 Oct 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
North-west wind will increase cold
रोहतक। मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। दिन भर कभी बादल छा रहे हैं तो कभी धूप खिल रही है। उत्तर पश्चिमी हवा चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व रात के तापमान में गिरावट संभावित है। इससे रात के समय ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तापमान में आने वाले दिनों में बदलाव आएगा। अरब सागर में बने कम दबाव का क्षेत्र के चलते वीरवार को नमी वाली हवा के कारण बादल छाए रहे। राज्य में मौसम 21 अक्तूबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल छाने व हल्की गति से उत्तर-पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व रात के तापमान में गिरावट संभावित है।
विज्ञापन

एक्यूआई का स्तर पहुंचा 164
मौसम में बदलाव के साथ हवा भी दूषित होने लगी है। प्रदूषण का स्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। वीरवार शाम साढ़े सात बजे एक्यूआई 164 दर्ज किया गया। दिन भर में पीएम 10 का स्तर अधिकतम 240 पहुंच गया। इसमें अगले सप्ताह और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed