{"_id":"612539318ebc3e26624373c9","slug":"nodal-officers-appointed-for-better-implementation-of-government-schemes-jind-news-rtk6218718129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नियुक्त किए नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नियुक्त किए नोडल अधिकारी
विज्ञापन
सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के लिए डीसी नरेश कुमार द्वारा मंगलवार को नोडल अधिकारी नियुक्त किए।
उन्होंने कहा कि इन विभागों की प्रगति रिपोर्ट की हर महीने समीक्षा की जाए। मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणाएं, स्वामित्व योजना, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, परिवार पहचान पत्र, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना, सक्षम युवा स्कीम, मेरी फसल मेरा ब्योरा, मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, प्रधानमंत्री किसान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा मेरा पानी मेरी विरासत योजनाओं को सही ढंग से क्रियान्वित करने लिए एडीसी साहिल गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
डीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि व अमरूत योजना के लिए जिला नगर आयुक्त मेजर गायत्री अहलावत को, हरियाणा तालाब और अवशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण, मेरा गांव जगमग गांव, अटल भूजल योजना, जल जीवन मिशन तथा रेनीवेल योजना के लिए नगर परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सर्जन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना हरियाणा उद्यम और रोजगार नीति, हरियाणा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम नीति, फार्मर प्रोड्यूसर, आर्गेनाइजेशन, भावांतर भरपाई योजना, बुढ़ापा, विधवा व नि:शक्त पेंशन स्कीम, जिला नि:शक्त पुनर्वास केंद्र, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आपकी बेटी हमारी बेटी, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, पोषण अभियान तथा वन स्टाप सेंटर स्कीम के लिए सीटीएम दर्शन यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।