फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   no sailary, forestman, protest in jind

वन विभाग के कर्मचारियों को पिछले कई माह से नही मिला वेतन

Fri, 17 Jun 2016 12:09 AM IST
jind
jind Updated Fri, 17 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
no sailary, forestman, protest in jind
बकाया वेतन की मांग को लेकर नारेबाजी करते वन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : bureau
कई माह से वेतन नहीं मिलने पर वन विभाग के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने वन मंडल कार्यालय के बाहर बृहस्पतिवार को जिला प्रधान रामेश्वर भारद्वाज की अध्यक्षता में धरना दिया। कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर रोष जताते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा जल्द वेतन दिए जाने की मांग की। जिला प्रधान रामेश्वर ने बताया कि कर्मचारियों को पिछले कई माह से मासिक वेतन नहीं दिया गया है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है और परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने विभाग से जल्द से जल्द बकाया वेतन जारी करने की मांग की। साथ ही प्रदेश सरकार से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की भी मांग की। जिला प्रधान ने कहा कि जो कर्मचारी पिछले 10 से 20 साल से काम कर रहे हैं, वे कर्मचारी अभी तक पक्का नहीं किए गए। उन्हें जल्द पक्का किया जाए।
विज्ञापन


जल्द मिलेगा बकाया वेतन
वनमंडल अधिकारी आरएस ढुल ने बताया कि कर्मचारियों का बकाया वेतन जल्द ही दे दिया जाएगा। अब बिल पास हो चुका है। जल्द ही कर्मचारियों को उनका वेतन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed