फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No relief from fog, AQI crossed 400 on Thursday

Jind News: कोहरे से नहीं मिलने वाली राहत, वीरवार को 400 के पार पहुंच गया एक्यूआई

Fri, 15 Nov 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 15 Nov 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
No relief from fog, AQI crossed 400 on Thursday
14जेएनडी37: सुबह के समय छाई धुंध।
जींद। धुंध से दूसरे दिन वीरवार को भी राहत नहीं मिली। धुंध से रात को हालात ज्यादा खराब हो रहे है। वायु की गुणवत्ता भी लगातार बिगड़ रही है। वातावरण में छाए स्मॉग से आंखों में जलन तो सांस के रोगियों को सांस लेने में ज्यादा परेशानी महसूस हो रही है। धुंध का असर जनजीवन तथा यातायात के साधनों पर भी ज्यादा पड़ रहा है। वाहन चालकों को दिन में भी दोपहर तक लाइट जला कर चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वीरवार को एक्यूआई 403 दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 43 प्रतिशत तथा हवा की गति आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार कोहरे से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। रात में ठंड शुरू हो चुकी है, जोकि रबी फसल के लिए फायदेमंद है। बिजाई का सीजन भी रफ्तार पकड़ चुकी है। रात का तापमान स्थिर बना हुआ है। जबकि दिन कि तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड तथा कोहरा फसलों के लिए फायदेमंद है। अगर बारिश या बूंदाबांदी हो जाए तो फसलों को लाभ मिलेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेश ने बताया कि फिलहाल कोहरे तथा स्मॉग से राहत मिलने के आसार नहीं है। अगर बारिश या बूंदाबांदी हो जाए तो राहत मिल सकती है। आकाश में बादल भी दिखाई दे रहे हैं। तापमान में भी गिरावट आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन

14जेएनडी 37: सुबह के समय छाई धुंध।

14जेएनडी37: सुबह के समय छाई धुंध।

14जेएनडी37: सुबह के समय छाई धुंध।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed