फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No development work has been done in Delhi in last 10 years: Tekram Kandela

दिल्ली में पिछले 10 वर्षों में नहीं हुए विकास कार्य : टेकराम कंडेला

Tue, 04 Feb 2025 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
No development work has been done in Delhi in last 10 years: Tekram Kandela
03जेएनडी04: दिल्ली चुनाव के दौरान सीएम से बातचीत करते हुए टेकराम कंडेला। स्रोत स्वयं - फोटो : संवाद
जींद। हरियाणा सहकारी श्रम व निर्माण प्रसंग के पूर्व चेयरमैन टेकराम कंडेला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना के पानी में जहर घोलने का झूठा बयान देकर हरियाणा के लोगों को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले 10 वर्षों में किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शिक्षा, स्वास्थ्य के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है, लेकिन दिल्ली की जनता अब आम आदमी पार्टी का असली चेहरा पहचान चुकी है। टेकराम कंडेला सोमवार को दिल्ली के तीन दिवसीय दौरा करने के बाद अपनी टीम के साथ अपने गांव कंडेला के राष्ट्रीय मुख्यालय पर लोगों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्रीय बजट पर बोलते हुए कहा कि देश का बजट किसान, मजदूर व गरीबों के लिए हितकारी है। 12 लाख आमदनी पर टैक्स में छूट देने पर मध्यम वर्ग के लोगों को पूरा फायदा होगा। किसान क्रेडिट कार्ड को तीन लाख से बढ़कर पांच लाख करने पर किसानों को बजट में अनेक प्रकार की सुविधा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed