फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No corona infected was found in the investigation of 356 samples

356 सैपलों की जांच में नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित

Wed, 21 Jul 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
No corona infected was found in the investigation of 356 samples
कोरोना महामारी से जूझ रहे जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर। मंगलवार को 356 लोगों की आई कोरोना रिपोर्ट में कोई भी संक्रमित नहीं मिला। इसके अलावा फिलहाल जिले में एक ही कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। हालांकि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन न होने के चलते कोरोनारोधी टीकाकरण नहीं हो सका। अब तक जिले में 3,21,341 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को कोरोनारोधी वैक्सीन का स्टॉक पूरा नहीं था। इस दौरान 4186 लोगों को पहली और 1961 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी। इसमें दो फ्रंटलाइन वर्कर को दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग के 3196 लोगों को पहली और 49 लोगों को दूसरी डोज दी गई। 45 से 60 आयु वर्ग के 746 लोगों को पहली और 1084 लोगों को दूसरी, 60 वर्ष से ज्यादा आयु के 244 लोगों को पहली और 826 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत ने कहा कि अब तक जिले में 3,21,341 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। इनमें 270581 को पहली और 50760 को दूसरी डोज लगी है। जिले में कोरोना के कुल 21188 मरीज मिल चुके हैं, इनमें से 20651 ने कोरोना को मात दी और स्वस्थ होकर घर लौटे। मंगलवार को 675 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed