{"_id":"57f162dc4f1c1b565f574941","slug":"no-come-in-meeting-bjp-mla-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सभाओं में शामिल नहीं हुए इनेलो व बीजेपी के विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सभाओं में शामिल नहीं हुए इनेलो व बीजेपी के विधायक
jind
Updated Mon, 03 Oct 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
कारखाना गांव के ग्राम सचिवालय में ग्राम सभा में पहुंचे विधायक जसबीर देशवाल।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के आदेशानुसार गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सचिवालयों में होने वाली ग्राम सभाओं का इनेलो विधायकों ने बहिष्कार किया। जिले में इकलौती बीजेपी विधायक प्रेमलता भी इन ग्राम सभाओं में शामिल नहीं हुई। वहीं सफीदों से निर्दलीय विधायक जसबीर देशवाल कारखाना व अमरावली खेड़ा गांव के ग्राम सचिवालयों में पहुंचे। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से तीन जुलाना, जींद व नरवाना में इनेलो के विधायक हैं। इनेलो इन ग्राम सभाओं का पहले से ही बहिष्कार करने की बात कह चुकी थी। रविवार को इनेलो का कोई भी विधायक ग्राम सचिवालयों में होने वाली ग्राम सभाओं में नहीं पहुंचा। उचाना से विधायक प्रेमलता ने व्यस्तता के चलते ग्राम सभाओं में नहीं पहुंच पाने का हवाला दिया।
केवल ग्राम सभा करने से क्या होगा
प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों को फंड तो दे नहीं रही है। खाली सभाओं से क्या होगा, विकास कार्यों के लिए फंड भी जरूरी है। इनेलो पूरे प्रदेश में इन ग्राम सभाओं का बहिष्कार कर रही है।
परमेंद्र ढुल, इनेलो विधायक
जुलाना।
व्यस्तता के कारण नहीं पहुंच सकी
केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के साथ किसी कार्यक्रम में व्यस्त थी। इसी कारण इन ग्राम सभाओं में नहीं पहुंच सकी। ग्राम सभाओं व गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा दी थी।
विज्ञापन
प्रेमलता, बीजेपी विधायक
उचाना।
बॉक्स
स्वच्छता पर दिया जोर
ग्राम सचिवालयों में आयोजित ग्राम सभाओं में जाकर पंचायत के साथ गांव को खुले में शौचमुक्त बनाने, घर घर से ठोस व तरल कचरा उठाने के प्रबंधन इत्यादि विषयों पर चर्चा की। साथ ही गांव के विकास के साथ-साथ अन्य विषयों पर चर्चा हुई।
जसबीर देशवाल, निर्दलीय विधायक