फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nishan Yatra of Shri Khatushyam Baba taken out in Pillukheda Mandi

Jind News: पिल्लूखेड़ा मंडी में श्री खाटूश्याम बाबा की निकाली निशान यात्रा

Tue, 11 Mar 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 11 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Nishan Yatra of Shri Khatushyam Baba taken out in Pillukheda Mandi
पिल्लूखेड़ा। पिल्लूखेड़ा कस्बे की श्रीश्याम सहारा सेवा समिति की ओर से बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर जामनी बस स्टैंड से पिल्लूखेड़ा की नई अनाज मंडी से होकर मंदिर तक भव्य श्याम निशान यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में समाजसेवी नारायण दत्त शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत कर निशान यात्रा का शुभारंभ किया। निशान यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और अपनी आस्था प्रकट की। श्री श्याम के जयघोष के साथ निशान यात्रा कस्बे के पूरे नगर की परिक्रमा करती हुई नई अनाज मंडी में पहुंची। कार्यक्रम में श्याम भक्तों ने जमकर गुलाल उड़ाकर, नाचकर, पटाखे छोडक़र और श्याम बाबा के जयकारों के साथ जश्न मनाया। पिल्लूखेड़ा में जगह-जगह पर कई जगह पर फूलों और इत्र की बरसात की गई। निशान यात्रा के साथ-साथ बाबा खाटू श्याम की पालकी चल रही थी। महिलाएं खाटू श्याम के गीत गाती हुई नाचते झुमते हुए निशान उठाए हुए थी। श्याम भक्तों ने बताया कि बाबा श्याम का जन्मोत्सव हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed