फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nine new dengue patients found, total number reached 593

डेंगू के नौ नए मरीज मिले, कुल संख्या 593 पहुंची

Thu, 02 Dec 2021 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Nine new dengue patients found, total number reached 593
जींद। डेगूं के प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। वीरवार को लिए 29 सैंपलों में से नौ डेंगू से संक्रमित मिले हैं। मरीजों की संख्या अब जिले में 593 हो गई है।
विज्ञापन

वीरवार को आई डेंगू की रिपोर्ट में शहर की पॉश कालोनियों और बाहरी कालोनियों समेत चार डेंगू के मामले सामने आए, जबकि अलग-अलग गांवों में पांच डेंगू के मामले सामने आए हैं। इनमें दो मामले रधाना गांव के तो एक-एक मामला रामगढ़, लखमीरवाला व मनोहरपुर गांव का है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार गांवों में फॉगिंग व बुखार के मरीजों की रक्त पट्टियां बनाने का दावा कर रहा है। इसके बावजूद भी शहर के हर वार्ड, कॉलोनी और गांव की गलियों में मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू के मरीजों की जांच के नाम पर खानापूर्ति लिए गए सैंपलों की संख्या के आधार पर मानी जा रही है। वीरवार को लिए गए सैंपलों की कुल संख्या के एक तिहाई डेंगू संक्रमित आए हैं। इसके वितरित अगर सैंपलों की जांच की संख्या बढ़ाई जाए तो जिले में डेंगू के मरीजों मिलने की संख्या में इजाफा होने का डर है।
विज्ञापन

मलेरिया के नोडल अधिकारी डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि जिले में वीरवार को लिए गए 29 सैंपलों में से नौ डेंगू के संक्रमित मरीज मिले हैं। इस पर रोक लगाने के लिए वह डेंगू के मरीज मिलने वाले क्षेत्र में लगातार फॉगिंग करवाने और बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त के सैंपल करवाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed