फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nine farmers arrested in two days for burning stubble

Jind News: पराली जलाने पर दो दिन में नौ किसान गिरफ्तार

Mon, 11 Nov 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 11 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Nine farmers arrested in two days for burning stubble
जींद। जिले में धान के अवशेष जलाने वाले किसानों की मुश्किल बढ़ने लगी है। अब तक जिले में 51 किसानों पर धान के अवशेष जलाने पर विभिन्न थानों में मामले दर्ज किए गए थे, मगर दो दिन में नौ किसानों को इसके आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बाद में सभी किसानों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन

धान के अवशेष जलाने वालों पर कृषि विभाग के अधिकारी लगातार सख्ती दिखा रहे हैं। इसके चलते जिले में सेटेलाइट से मिलने वाली लोकेशन के आधार पर मौके का निरीक्षण कर किसानों पर जुर्माना लगाने के साथ एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। विभाग की शिकायत पर थानों में अभी तक किसानों के खिलाफ मामले दर्ज हुए थे, लेकिन अब उनको गिरफ्तार किया जा रहा है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में चार किसानों की गिरफ्तारी हुई। इसमें दनौदा निवासी कृष्ण, कालवन निवासी रामदिया व संदीप और मलार निवासी सतबीर को गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं शनिवार को जिले में शामलों कलां निवासी रामफल, दरियावाला गांव निवासी मनदीप, धमतान साहिब निवासी सुरेश कुमार, अलेवा निवासी प्रवीन कुमार व ढाठरथ निवासी महिपाल को गिरफ्तार किया गया था। बाद में इन किसानों को भी जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब धान अवशेष जलाने के मामले में 42 किसानों की गिरफ्तारी बाकी है। इसके विपरीत दो दिन में धान के अवशेष जलाने पर पांच किसानों पर मामले दर्ज हुए हैं। कृषि विभाग की कार्रवाई धान के अवशेष जलाने वालों पर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed