फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NHM workers extended strike till two

Jind News: एनएचएम कर्मियों ने दो तक बढ़ाई हड़ताल

Tue, 30 Jul 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 30 Jul 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
NHM workers extended strike till two
29जेएनडी22: मांगों को लेकर सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी करते हुए एनएचएम कर्मी। संवाद
जींद। एनएचएम कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले एनएचएम कर्मियों की हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। उन्होंने सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल को सौंपा।
विज्ञापन

सांझा एनएचएम मोर्चा कमेटी ने एनएचएम कर्मियों की हड़ताल को दो अगस्त तक बढ़ा दिया है। सोमवार को धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव सहगल व अजय मोर ने की। मंच का संचालन योगेश ने किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गौरव सहगल ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल सांझा मोर्चा के बैनर तले चौथे दिन जारी रखी। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के विरोध में एनएचएम के तहत चलने वाली सभी सेवाओं को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। जिसमें लेबर रुम, नर्सरी, केएमसी यूनिट, रेफरल ट्रांसपोर्ट, मेंटल हेल्थ, स्कू ल हेल्थ, आरबीएसके, आरकेएसके, एनसीडी, एनआरसी, टीबी व आयुष विभाग, पीपी सेंटर व रिपोटिंग के कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारी पिछले काफी सालों से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैंं। इसके बावजूद भी सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। इस अवसर पर रेनू, इन्दु, विजयपाल, रोहताश, सविता, सुरेश, सोनिया, अमित लड़वाल, अंजू, गीता, पायल, मीना, राजरानी, कमलेश, विनित, पूनम, प्रवीण, सुरेंद्र गौतम, सुरेश मंगलपुर, सुनील सैनी मौजूद थे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नेता राममेहर वर्मा, सुरेश कुमार, शक्ति सिंह, गुरदेव सिंह ने भी एनएचएम कर्मियों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है एनएचएम कर्मियों की मांगें

एनएचएम कर्मचारियों ने पक्के कर्मचारी घोषित करने, सांतवे वेतनमान का लाभ देने, सर्विस रूल के साथ कोई छेड़छाड़ न करने, कैशलेस मेडिकल सुविधा देने, एलटीसी, ग्रेच्युटी व एक्स ग्रेसिया का लाभ देने, कर्मचारियों को सेवा के अनुसार ईएलए स्टडी लीव, ट्यूशन फीस का लाभ देने, आयुष्मान भारत योजना के तहत सीएचओ कैडर की एसओपी को लागू करने, बांड प्रथा को समाप्त करने, एनएचएम कर्मचारियों को ट्रांसफर सुविधा देने, वर्ष 2017 से 2024 तक कर्मचारियों की हड़ताल अवधि का वेतन जारी करने व सेवा अवधि में गणना करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed