{"_id":"690f8dae5e8420aea402d92a","slug":"nhai-in-action-after-administrations-strictness-jind-news-c-199-1-jnd1010-143554-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रशासन की सख्ती के बाद एनएचएआई हरकत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रशासन की सख्ती के बाद एनएचएआई हरकत में
विज्ञापन
08जेएनडी01: दिल्ली पटियाला नेशनल हाईवे पर बस स्टेंड के सामने गड्ढे भरकर सड़क की मुरम्मत करते हु
नरवाना। डीसी मोहम्मद इमरान रजा की फटकार के बाद आखिरकार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हरकत में आ गया है। दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर नरवाना क्षेत्र में पुराना बस अड्डा से लेकर डूमरखां तक बने गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया है।
लंबे समय से सड़क की खस्ता हालत के कारण आए दिन हादसे हो रहे थे। इससे लोगों में भारी रोष था। 30 अक्तूबर को आयोजित रोड सेफ्टी की बैठक में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने एनएचएआई की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया था।
उन्होंने कहा कि सड़कों की दुर्दशा और हादसों को लेकर अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान डीसी ने हाईवे पर बढ़ते हादसों, बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों और पेट्रोलिंग टीम की गैर मौजूदगी को लेकर एनएचएआई अधिकारियों से जवाब तलब किया था।
विज्ञापन
डीसी ने निर्देश दिए थे कि आगामी सर्दी और धुंध के मौसम को देखते हुए सभी सड़कों पर सफेद पट्टी, रिफ्लेक्टर और साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं ताकि वाहनों की आवाजाही सुरक्षित रहे। उन्होंने यह भी कहा था कि जहां-जहां सड़क पर गहरे गड्ढे बने हैं उन्हें तुरंत भरने का कार्य शुरू किया जाए और टी-पॉइंट या मोड़ो पर साइन बोर्ड एवं स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं।
डीसी की चेतावनी के बाद ही एनएचएआई ने सक्रियता दिखाते हुए मरम्मत कार्य शुरू किया है। पुराने बस अड्डे से लेकर डूमरखां तक जगह-जगह बने गड्ढों को बंद करने का काम आरंभ किया। लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया और कहा कि अगर यह कार्य समय पर हो जाता तो कई हादसे टल सकते थे।
अब उम्मीद की जा रही है कि एनएचएआई तय समय में पूरे मार्ग की मरम्मत पूरी करेगा। इससे आने वाले दिनों में वाहन चालकों को राहत मिलेगी और सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।