फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   New year will be full of hopes and gifts for Jind

जींद के लिए उम्मीदों व सौगातों से भरा रहेगा नया साल --नए साल में मिलेगी कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात

Fri, 31 Dec 2021 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
New year will be full of hopes and gifts for Jind
जींद के निडाना गांव में तालाब से पास से उगता सूरज मानो नए साल का स्वागत करता हुआ। - फोटो : Jind
55 साल पहले हरियाणा के निर्माण के साथ ही अस्तित्व में आए जींद जिले ने विकास का लंबा सफर तय किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य व विकास के क्षेत्र में जींद जिले ने कई महत्वपूर्ण आयाम छूए हैं। वहीं नया साल 2022 जींद जिले के लिए नई उम्मीदें व सौगात लेकर आएगा। कई ऐसी परियोजनाएं हैं जो नए साल में शुरू होंगी। इससे जिले को आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में नई मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

पानीपत रेलवे लाइन अंडरपास
शहर के बीचोंबीच निकलने वाली जींद-पानीपत रेलवे लाइन के नीचे से देवीलाल चौक के पास अंडरपास बनाया जा रहा है। करीब 25 करोड़ रुपये से बनने वाले अंडरपास का आधे से अधिक काम हो चुका है। ऐसे में नए साल में यह सौगात मिल जाएगी। इससे देवीलाल चौक पर रेलवे फाटक बंद होने से लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

रोहतक-जींद चार लेन परियोजना
लंबे समय से अटकी दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोहतक से जींद तक की सड़क को चार लेन बनाने का काम नए साल में पूरा हो जाएगा। इस परियोजना पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। परियोजना का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हांसी रोड आरओबी
देवीलाल चौक से बीड़ के रास्ते हांसी रोड तक जाने वाली सड़क पर आरओबी का काम अंतिम चरण में है। दिल्ली-बठिंडा रेवले मार्ग पर 46 करोड़ रुपये से आरओबी तैयार हो गया है। अब आरओबी के ऊपर तारकोल की परत बिछाने का काम बाकी है। यह परियोजना जनवरी माह में ही पूरी हो जाएगी। इससे लोगों को आसान रास्ता मिलेगा।
अटल पार्क
सफीदों रोड पर पशु पॉलीक्लीनिक के साथ बन रहे अटल पार्क का निर्माण इस साल में पूरा हो जाएगा। यह निर्माण पिछले पांच साल से अटका हुआ है लेकिन अब इस पर तेजी से काम चल रहा है। करीब पांच एकड़ जमीन पर नगर परिषद द्वारा यहां आधुनिक पार्क बनाया जा रहा है। इस पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस साल में यह पार्क तैयार हो जाएगा।
अमरूत योजना
शहर की सबसे महत्वाकांक्षी बरसाती पानी निकासी के लिए दबाई जा रही पाइप लाइन काम इसी साल में पूरा हो जाएगा। यह काम अमरूत परियोजना के तहत किया जा रहा है। करीब 35 करोड़ रुपये खर्च कर शहर में पाइप लाइन डाली गई है। इसका करीब आधा किलोमीटर का टुकड़ा बचा हुआ है। यह इसी साल में पूरा हो जाएगा।
शॉपिंग कॉम्पलेक्स
शहर के बीचोंबीच पुराने नगर परिषद कार्यालय की जगह बनया जा रहा शॉपिंग कॉम्पलेक्स भी इसी साल तैयार हो जाएगा। यह काम अंतिम चरण में है। 10 करोड़ रुपये से आधुनिक शॉपिंग कॉम्पलेक्स बना जा रहा है। हालांकि यह काम पूरा हो जाना था लेकिन बजट के अभाव में काम रूक गया था। अब फिर से काम शुरू हो गया है।
शुरू होगा नया बस स्टैंड
नए बाईपास पर पिंडारा गांव के पास नया बस स्टैंड इसी साल शुरू हो जाएगा। बस स्टैंड का भवन बनकर तैयार है और अब यहां पानी व सर्विस रोड की व्यवस्था बाकी है। सर्विस रोड के लोकनिर्माण विभाग द्वारा टेंडर किया जा चुका है। 12 एकड़ में करीब 32 करोड़ रुपये से नया बस स्टैंड बनाया गया है। बस स्टैंड का उद्घाटन किया जा चुका है।
शाहबाद-कोठपुतली राजमार्ग
दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को दिल्ली-जयपुर राजमार्ग से जोड़ने वाली परियोजना के तहत जींद को नए राष्ट्रीय राजमार्ग की सौगात नए साल में मिल जाएगी। यह परियोजना जींद को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ेगी।
नगर रिषद कार्यालय
मिनी बाईपास के साथ गोहाना रोड पर करीब 15 करोड़ रुपये से नगर परिषद का नया कार्यालय बन रहा है। इस साल में इसकी सौगात मिल जाएगी। इससे शहर के लोगों को अपने काम करवाने के लिए व्यवस्थित तरीके से सुविधा मिलेगी। यह परियोजना अंतिम चरण में है और मार्च तक पूरा होने की संभावना है।
जींद-सोनीपत ग्रीनफील्ड हाईवे
जींद को सोनीपत से जोड़ने वाले ग्रीफफील्ड नेशनल हाईवे का काम इसी साल पूरा हो जाएगा। अगस्त महीने तक यह काम पूरा होने की समय सीमा तय की गई है। करीब 80 किलोमीटर लंबे राजमार्ग के निर्माण पर 581 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
स्वर्ण जयंती पार्क:
प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा बनने के 50वें साल पर चार साल पहले यह इसकी घोषणा की गई थी। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। पार्क का निर्माण अंतिम चरण में है।

बॉक्स
मेडिकल कॉलेज
हैबतपुर गांव में बन रहे मेडिकल कॉलेज का काम प्रगति पर है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब इसी साल मेडिकल कॉलेज के निर्माण का काम शुरू हुआ है। अगले साल यह परियोजना पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed