{"_id":"64a1bd0970604b2fc00e2b76","slug":"new-timetable-made-for-roadways-and-private-buses-jind-news-c-199-1-sroh1006-2082-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रोडवेज और निजी बसों के लिए बनी नई समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रोडवेज और निजी बसों के लिए बनी नई समय सारिणी
Sun, 02 Jul 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। रोडवेज और डीटीओ कर्मचारियों ने अब जींद-बरवाला रूट पर रोडवेज और निजी बसों के लिए नई समय सारिणी तैयार की है। इसके साथ ही समय सारिणी को लेकर कई दिनों से चल रहा रोडवेज और डीटीओ कर्मचारियों के बीच विवाद समाप्त हो गया है। इस नई समयसारिणी में रोडवेज बसों को भी प्राथमिकता दी गई है। अब जींद-बरवाला रूट पर रोडवेज के अप-डाउन के दस समय निर्धारित किए गए हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
इससे पहले ज्यादातर समय परिवहन समिति की बसों को दिए गए थे, जिससे रोडवेज कर्मचारियों ने पुरानी समयसारिणी पर एतराज जताया था और डीटीओ कार्यालय के कर्मचारियों को नए सिरे से नई समयसारिणी तैयार करने को कहा था। इसके बाद रोडवेज और डीटीआई कार्यालय के कर्मचारियों ने बैठक कर नई समयसारिणी तैयार की, जिस पर रोडवेज कर्मचारियों ने भी अपनी सहमति जताई। जींद से बरवाला रूट पर रोडवेज बसों की संख्या कम है, जबकि इस रूट पर परिवहन समिति की ज्यादा बसें चलती हैं।
वहीं डीटीओ कार्यालय के कर्मचारियों का कहना था कि रोडवेज ने जो समय मांगे थे, वह उन्हें दे दिए गए थे। इसके बाद रोडवेज व डीटीओ कर्मचारियों के बीच दोबारा से बैठक हुई जिसमें रोडवेज बसों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बॉक्स
जींद से बरवाला रूट पर सुबह 6:20 पर चलेगी परिवहन समिति की बस
नई समय सारिणी के अनुसार जींद से बरवाला के लिए परिवहन समिति की पहली बस सुबह 6:20 पर चलेगी। वहीं सुबह 7:08 पर रोडवेज की पहली बस चलेगी। इसके बाद 7:56, 9:8, 9:56, 10:56 मिनट, 11:56, दोपहर 1:08, 1:56 मिनट, दोपहर बाद 3:32 मिनट, शाम 5:12 मिनट और 6:7 बजे जींद से बरवाला के लिए रोडवेज बस चलेगी। वहीं लगभग हर 12 मिनट के बाद यात्रियों को परिवहन समिति की बस बरवाला के लिए मिल जाएगी। हालांकि जींद से बरवाला की आखिरी बस रात 7: 24 मिनट पर चलेगी, जो परिवहन समिति की बस होगी। वहीं बरवाला से जींद के लिए सुबह छह बजे पहली बस चलेगी, जो रोडवेज बस होगी। इसके बाद छह बजकर 56 मिनट, आठ बजकर 56 मिनट, दस बजकर 20 मिनट, 11 बजकर 20 मिनट, दोपहर 12 बजकर आठ मिनट, दोपहर एक बजकर आठ मिनट, दोपहर दो बजकर आठ मिनट, फिर दोपहर बाद तीन बजकर आठ मिनट, दोपहर चार बजकर चार मिनट पर बरवाला से जींद के लिए रोडवेज बस के समय निर्धारित किए गए हैं। वहीं बरवाला से आखिरी बस शाम सात बजकर 17 मिनट पर चलेगी जो परिवहन समिति की बस होगी। बरवाला से जींद वापसी में भी लगभग हर 12 मिनट पर परिवहन समिति की बस का समय निर्धारित किया गया है।
वर्जन
पिछली बैठक में जो समय सारिणी डीटीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने बनाई गई थी, उसको लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने आपत्ति जताई थी। अब जींद-बरवाला रूट पर समय सारिणी को लेकर दोबारा बैठक हुई। अब इस रूट पर रोडवेज बसों का संचालन बढ़ा है।-जसमेर खटकड़, डीआई, रोडवेज डिपो जींद।