फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   New schedule released for UG admissions, first merit list to be released on July 22

Jind News: यूजी दाखिले के लिए नया शेड्यूल जारी, अब 22 जुलाई को आएगी पहली मेरिट लिस्ट

Sat, 04 Jul 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
New schedule released for UG admissions, first merit list to be released on July 22
03जेएनडी15: संत ​शिरोम​णि श्री सैन भगत कॉलेज में हेल्प डेस्क पर दस्तावेजों की जांच करते हुए कॉल - फोटो : टूंडला सुभाष चौराहे पर रेलवे परिक्षेत्र में युवक को पीटता युवक व तमाशबीन खडे़ लोग वीडियो ग्रेव
जींद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए मेरिट सूची का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के अनुसार अब पहली फाइनल मेरिट लिस्ट 22 जुलाई को जारी होगी। इससे पहले विद्यार्थी 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

विभाग ने कॉलेजों को निर्धारित समय के भीतर दस्तावेजों का सत्यापन और आवेदन संबंधी त्रुटियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 18 जुलाई तक कॉलेजों की दाखिला समितियां विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन करेंगी और उनकी लॉगिन आईडी में आवश्यक सुधार कराएंगी। इसके बाद 20 जुलाई को पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन

21 जुलाई को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट प्रकाशित की जाएगी, जबकि 22 जुलाई को पहली फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। पहली सूची में चयनित विद्यार्थियों को 23 से 27 जुलाई तक फीस जमा कराने का अवसर मिलेगा। यदि पहली सूची के बाद सीटें रिक्त रहती हैं तो 28 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल और 29 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी सूची में चयनित अभ्यर्थी 30 जुलाई से तीन अगस्त तक फीस जमा करा सकेंगे। इसके बाद भी यदि सीटें खाली रहती हैं तो चार अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी।
पांच अगस्त को विभाग दोबारा पोर्टल खोलेगा, जिसमें नए पंजीकरण के साथ पहले से आवेदन कर चुके विद्यार्थी भी अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। छह से 12 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिले होंगे। इसके बाद 13 से 19 अगस्त तक प्रतिदिन बढ़ने वाली विलंब शुल्क व्यवस्था के साथ प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।
15 जुलाई तक विभिन्न ट्रेडों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं अभ्यर्थी
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक विभिन्न ट्रेडों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में अब तक 263 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। सबसे अधिक 64 आवेदन इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए आए हैं। इसके अलावा वायरमैन में 33, कोपा में 24, फीटर में 22, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग (आरएसी) तथा मैकेनिक डीजल में 15-15, स्टेनो इंग्लिश और प्लंबर में 13-13 आवेदन मिले हैं।

बाक्स
विभाग द्वारा मेरिट सूची का संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है। विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करने और दस्तावेजों की जांच सुनिश्चित करने की अपील की है ताकि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। - डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article