फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Never be afraid of failure: Meghwal

किसी कार्य में असफ ल होने पर घबराएं नहीं, बल्कि आगे बढने के करें प्रयास: अर्जुन राम मेघवाल

Sat, 04 Jun 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Never be afraid of failure: Meghwal
कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि। - फोटो : Jind
जींद। माता चन्नादेवी गुरुकुल में शुक्रवार को आर्य वीरांगना संस्कार एवं चरित्र निर्माण शिविर का समापन समारोह कार्यक्रम किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर केंद्रीय संसदीय एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि असफलता से घबराना नहीं चाहिए बल्कि सीख लेकर और मजबूती से मंजिल की ओर बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफलता एक ऐसी चीज है जो हमारे जीवन को सार्थक बनाती है। जीवन में यह सीढ़ी का वह उत्तम बिंदु है जहां हम सभी पहुंचना चाहते हैं। सफलता के मुकाम तक पहुंचने के लिए हर कदम चुनौतियों से भरा होता है। हमें अपने जीवन में सफल होने के लिए इन सभी चुनौतियों का सामना करने और उन चुनौतियों पर खरा उतरने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इसके लिए वह दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कभी-कभी वह सफलता प्राप्त नहीं कर पाते अपने जीवन में मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ की गई एक अच्छी कोशिश आप को सफल बना देती हैं। इसलिए अपने जीवन में सफलता पाने के लिए हर नाकाम कोशिशों से कुछ न कुछ सीखने का प्रयास अवश्य करें इसे आप जल्द ही सफल हो सकते हैं। मेघवाल ने कहा कि हमें बड़े सपने देखने चाहिए और उन सपनों को साकार करने की रणनीति बनानी चाहिए, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश को एक सर्वश्रेष्ठ देश बनाने का जो सपना देखा था वह आज साकार होता दिखाई दे रहा है। जिसके लिए प्रधानमंत्री दिन रात प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति माननीय एपीजे अब्दुल कलाम ने अपने वैज्ञानिक समय के दौरान विज्ञान के क्षेत्र में अनेकों शोध किए जो देश हित में प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होने कहा कि जीवन में लगातार प्रयासरत रहना चाहिए, असफलता से कभी घबराना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

बाक्स
गुरुकुल में बनेगा महर्षि दयानंद सरस्वती म्यूजियम
केंद्रीय संसदीय एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि गुरुकुल में महर्षि दयानंद सरस्वती म्यूजियम बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और स्मार्ट बोर्ड पर विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए गुुरुकुल में शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed