फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Net BJP government called for

शुद्ध भाजपा सरकार बनाने का आह्वान

Sun, 31 Aug 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, जींद
ब्यूरो/अमर उजाल, जींद Updated Sun, 31 Aug 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के समापन पर नई अनाज मंडी में आयोजित रैली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने प्रदेश के लोगों से आह्वान किया कि प्रदेश में शुद्ध भाजपा की सरकार बनाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा में प्रदेश के 12 सांसद हैं। इनमें से सात हरियाणा से जीते और पांच बाहर से। इस प्रकार हरियाणा के लोगों ने भाजपा को समर्थन दिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री मंडल में हरियाणा के सांसदों को जगह दी है। आज पूरा विदेश मंत्रालय हरियाणा चला रहा है।
विज्ञापन


 केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सुषमा स्वराज ने शायराना अंदाज में कहा कि ‘किसी को क्या जरूरत है तुझे नीचा दिखाने की, तेरे अपने कर्म कही काफी हैं तेरी हस्ती मिटाने के लिए।’ कांग्रेस पर चुटकी लेकर विदेश मंत्री ने कहा कि अपने कर्मों के कारण कांग्रेस ने सत्ता भी खोई और विपक्ष के नेता का पद भी। उनकी हस्ती भी मिट गई और दुर्गति भी हुई। इस मौके पर सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक, हरियाणा के सह प्रभारी डॉ. अनिल जैन प्रोफेसर गणेशीलाल,  पूर्व राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह, कैप्टन अभिमन्यु और पूर्व मंत्री कुलबीर मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेठ हरियाणवी अंदाज में बोली सुषमा
मंच से सुषमा स्वराज ने कहा कि अब तो गांवों की बैठकों में भी बुजुर्ग चर्चा करते हैं कि - के करणा है, इस पर जवाब मिलता है, करणा के है इन कांग्रेसियां की मरोड़ काढ़णी है। फिर आगे की योजना में कहते हैं कि केंद्र की तरह हरियाणा में भी भाजपा की सरकार बनानी है।

ताकी राज में साझा (हिस्सा) हो जावै। विदेश मंत्री ने कहा कि जब भी वे बाहर जाती हैं, लोग उनसे पूछते हैं कि वे किस राज्य से संबंध रखती हैं। ऐसे में जवाब दिया जाता है कि मैं हरियाणा की बेटी हूं। इससे हरियाणा का मान बढ़ता है। सुषमा स्वराज ने कहा कि तीन महीने से भी कम समय में केंद्र सरकार ने अपनी कार्यप्रणाली साफ कर दी है। पहले योजना बनने में वर्षों लगते थे, और उनको लागू करने में काफी समय निकल जाता था। अब ऐसा नहीं है। प्रधानमंत्री ने 12 सिलेंडरों को हर महीने एक सिलेंडर की बाध्यता भी समाप्त कर दी है। वहीं जन-धन योजना लागू कर देश के हर व्यक्ति को बैंकों से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री रहकर उन्होंने विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने का काम किया है।

कई मंत्री हैं लाइन में : जैन
रैली के मंच से पार्टी के सहप्रभारी डॉ. अनिल जैन ने कहा कि प्रदेश के कई मंत्री भाजपा में आने के लिए उनके संपर्क में हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि प्रदेश से ‘कलह’ कांग्रेस, लोकदल और हजकां को समाप्त करना है।

पूर्व विधायक सहित कई ने ज्वाइन की भाजपा
इस मौके पर इनेलो नेता और पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल के पौत्र अनिरुद्ध देवीलाल सहित कई लोग भाजपा में शामिल हुए।

कांग्रेस को नहीं मिलेगा विपक्ष का पद
पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस को लोकसभा में विपक्ष नेता भी कुर्सी भी नहीं मिली, ठीक वही हाल विधानसभा चुनाव में भी होगा। उन्होंने कहा कि विजय संकल्प यात्रा पांच जिलों, 24 विधानसभा क्षेत्रों और 250 से अधिक गांवों में गई है। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा नेताओं से भी अधिक मजबूती से कांग्रेस को भगाने का मन बना चुके हैं। इनेलो पर वार करते हुए अभिमन्यु ने कहा कि परिवारवाद को जन्म देने वाली एक पार्टी अभी जेल और बेल के चक्कर में उलझी हुई है। भाजपा के केंद्रीय नेताओं को लगातार हरियाणा को लेकर भ्रमित किया गया।
 
बीरेंद्र सिंह ने ली चुटकी
बीरेंद्र सिंह ने मंच पर आते ही कौशिक पर चुटकी लेकर कहा कि मेरे से कुछ समय पहले भाजपा में आए सांसद रमेश कौशिक। इस पर लोगों ने जोरदार ठहाका लगाया। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता देने का मन बना चुकी है। अब जरूरत है इस सत्ता को स्थायित्व देने का। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेेस ने भी 24 अगस्त को विजय संकल्प रैली की है। इसमें उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि जब वे लोगों के बीच जाएं, लोग उन्हें पीटें नहीं। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह सुषमा स्वराज के पहुंचने के कुछ देर बाद मंच पर पहुंचे। इस दौरान उनके रैली में आने और नहीं आने की चर्चाएं खूब चली।


जींद को मिली खास सौगात
रैली के दौरान सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि उनकी सरकार जींद के पिछड़ेपन का समाप्त करने के लिए प्रयास कर रही है। कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार ने मेरठ-सोनीपत-गोहान-जींद  रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दे दिया है। वहीं हरियाणा में एक उद्यान विश्वविद्यालय की स्थापना होनी है। उनका प्रयास रहेगा कि यह जींद में बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed